लाइव न्यूज़ :

भारत में लॉन्च हुई मारुति की नई Wagon R, जानें कीमत और खूबियां

By स्वाति सिंह | Updated: January 23, 2019 13:50 IST

एक लीटर वाले मैनुअल संस्करण की कीमत 4.19 लाख रुपये से शुरू होकर 4.69 लाख रुपये तक है। इसी श्रेणी के स्वचालित गियर शिफ्ट विकल्प की कीमत 5.16 लाख रुपये है।

Open in App

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को अपनी हैचबैक कार वैगन आर का नया संस्करण पेश किया। इसकी शोरूम में कीमत 4.19 लाख रुपये से 5.69 लाख रुपये के बीच है।

इस नयी कार में कंपनी ने 1.2 लीटर पेट्रोल का इंजन दिया है। साथ ही ग्राहकों के पास एक लीटर इंजन का विकल्प भी मौजूद रहेगा। इसमें स्वचालित गियर का विकल्प भी है।

एक लीटर वाले मैनुअल संस्करण की कीमत 4.19 लाख रुपये से शुरू होकर 4.69 लाख रुपये तक है। इसी श्रेणी के स्वचालित गियर शिफ्ट विकल्प की कीमत 5.16 लाख रुपये है।

कंपनी ने 1.2 लीटर श्रेणी की कीमत 4.89 लाख रुपये से 5.69 लाख रुपये तक रखी है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी केनिची आयुकावा ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि नयी वैगन आर को जल्द ही ना सिर्फ परिवार बल्कि युवा खरीदार भी पसंद करेंगे।’’ 

कंपनी ने इसे अपनी पांचवी पीढ़ी के हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर विकसित किया है। यह पुरानी वैगन आर की तुलना में अधिक चौड़ी और लंबी है। इससे कार के भीतर पैरों को रखने की जगह (लेग स्पेस) में बढ़ोत्तरी हुई है।

कंपनी को नए मॉडल के लिए 12,000 बुकिंग पहले ही मिल चुकी है।

टॅग्स :मारुति सुजुकी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

भारतमारुति की ये गाड़ी 1 लाख से ज्यादा सस्ती हुई, GST घटते ही सस्ती हुई ये 5 कारें...

कारोबारGST New Rate: कार दाम 46,400 से 1.29 लाख रुपये की कमी, मारुति सुजुकी ने त्योहार पर दिया तोहफा

भारतमारुति सुजुकी ने लॉन्च की Victoris SUV, जानें फीचर्स और डीटेल्स...

कारोबारजो गुजरात से यूरोप और जापान सहित 100 से ज़्यादा देशों में निर्यात

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें