लाइव न्यूज़ :

न्यू-जेनेरेशन Maruti Suzuki Ertiga की बुकिंग शुरू, इन फीचर्स से लैस है ये कार

By धीरज पाल | Updated: November 15, 2018 14:49 IST

न्यू-जेनेरेशन Maruti Suzuki Ertiga लॉन्च के लिए तैयार है। इस कार को 21 नवंबर, 2018 को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

Open in App

न्यू-जेनेरेशन Maruti Suzuki Ertiga लॉन्च के लिए तैयार है। इस कार को 21 नवंबर, 2018 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए Maruti Suzuki Ertiga की बुकिंग शुरू हो चुकी है। अगर आप Maruti Suzuki Ertiga की बुकिंग करना चाहते हैं तो मारुति की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं।  Maruti Suzuki Ertiga की बुकिंग 11,000 रुपये से की जा रही है। ग्राहक को बता दें कि बुकिंग के लिए मारुति की वेबसाइट पर एक टीजर पेज बनाया गया है। इस पेज पर क्लिक करने के बाद बुकिंग वाला पेज खुल जाएगा।

बता दें कि  Maruti Suzuki Ertiga करीब 6 साल पहले भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया गया था और हर महीने इस कार की औसतन 4500 यूनिट्स की बिक्री होती है। न्यू-जेनेरेशन Maruti Suzuki Ertiga के लॉन्च के बाद कार के मौजूदा मॉडल को सिर्फ फ्लीट मार्केट के लिए सुरक्षित रखा जाएगा और इसके नाम के साथ 'Tour' जोड़ दिया जाएगा।

न्यू-जेनेरेशन Ertiga में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इस कार में मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा स्पेस दिया गया है। न्यू-जेनेरेशन Maruti Suzuki Ertiga को Heartect प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया। ये वही प्लेटफॉर्म है जिसपर नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट और मारुति सुजुकी डिजायर को भी तैयार किया जाता है। वहीं, इसे पांच कलर ऑप्शन मिलेंगे। 

Maruti Suzuki Ertiga की लंबाई 4,395mm, चौड़ाई 1,735mm, और ऊंचाई 1,690mm है। वहीं, इसके व्हीलबेस में कोई बदलाव नहीं किया गया है ये 2,740mm है। कार की ग्राउंड क्लियरेंस 180mm है।

 Maruti Suzuki Ertiga में नया प्रोजेक्टर हेडलैंप, नया बंपर, नया फॉगलैंप, लगाया गया है। इसके अलावा कार में नया इलेक्ट्रिक ORVM, एलॉय व्हील, एलईडी टेललैंप भी लगाया गया है। कार के टॉप एंड मॉडल में एप्पल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रिवर्स कैमरा और सेंसर, कीलेस एंट्री, स्टार्ट-स्टॉप बटन, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट्स जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। 

टॅग्स :मारुति सुजुकी अर्टिगामारुति सुजुकी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

भारतमारुति की ये गाड़ी 1 लाख से ज्यादा सस्ती हुई, GST घटते ही सस्ती हुई ये 5 कारें...

कारोबारGST New Rate: कार दाम 46,400 से 1.29 लाख रुपये की कमी, मारुति सुजुकी ने त्योहार पर दिया तोहफा

भारतमारुति सुजुकी ने लॉन्च की Victoris SUV, जानें फीचर्स और डीटेल्स...

कारोबारजो गुजरात से यूरोप और जापान सहित 100 से ज़्यादा देशों में निर्यात

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें