लाइव न्यूज़ :

KTM दीवानों को झटका, महीने भर में कंपनी ने दूसरी बार बढ़ाई कीमत, ये है अपडेटेड प्राइस लिस्ट

By रजनीश | Updated: April 17, 2019 19:23 IST

केटीएम ने जल्दी ही मोटरसाइकल की कीमतों में दूसरी बार बढ़ोत्तरी की है। इससे पहले मार्च 2019 में ही कंपनी ने बाइक्स के दाम बढ़ाए थे।

Open in App

केटीएम (KTM) इंडिया ने अपने सभी बाइक्स के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने धीरे से बढ़ी हुई कीमतें लागू भी कर दी हैं। इसी महीने केटीएम 125 ड्यूक की कीमत में 2500 रुपए की बढ़ोतरी किया है, वहीं केटीएम RC 390 की कीमत 3,256 रुपए बढ़ाई गई है।

बाइक्स की कीमत में ये बढ़ोतरी नए वित्तीय वर्ष के लिए वर्षिक रिविजन के रूप में की गई है। कंपनी ने कीमत बढ़ाने का अभी कोई कारण नहीं बताया है। खास बात यह है कि केटीएम ने कुछ ही हफ्तों में मोटरसाइकल की कीमतों में दूसरी बार बढ़ोत्तरी की है। इससे पहले मार्च 2019 में ही कंपनी ने बाइक्स के दाम बढ़ाए थे।

दाम बढ़ाए जाने के बाद केटीएम 125 ड्यूक की एक्सशोरूम कीमत 1,25,248 रुपए हो गई है, वहीं केटीएम 200 ड्यूक की कीमत 2,253 रुपए बढ़कर 1,62,253 रुपए हो गई है। केटीएम 390 ड्यूक की कीमत 4,257 रुपए की बढ़ाने के बाद इसकी एक्सशोरूम कीमत 2,48,212 रुपए हो गई है। केटीएम RC 200 का दाम 2,252 रुपए बढ़ने के साथ एक्सशोरूम कीमत 1,90,630 रुपए हो गई है।गर्मियों में कार का ऐसे रखें ध्यान, तो आपकी ये हमसफर कभी नहीं करेगी परेशान

कहा जा रहा है कि बाइक की कीमत तो बढ़ाई गई है लेकिन इनमें कोई नया बदलाव नहीं दिखा। केटीएम बाइक्स में एबीएस पहले से दिया गया है। यह जरूर कहा जा रहा है कि केटीएम, इंडिया में दो नई बाइक लॉन्च करेगी। ये दोनों बाइक केटीएम 790 ड्यूक और केटीएम 390 एडवेंचर हो सकती है।

टॅग्स :केटीएमबाइकटू व्हीलर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

भारतयूपी में दोपहिया वाहन खरीदने पर मिलेंगे अब 2 हेलमेट?, आदेश पालन नहीं किया तो  दुकानदार का लाइसेंस सस्पेंड?

भारतनए साल से क्या महंगा और क्या सस्ता होगा? जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

कारोबारनए साल में झटका, 1 जनवरी 2026 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी, एथर एनर्जी की घोषणा

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें