लाइव न्यूज़ :

महंगी हो गई Kia Seltos, इस कार को पछाड़ बिक्री में टॉप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2019 10:55 IST

किया की सेल्टॉस के आने से पहले तक ह्युंडई की क्रेटा इस कैटेगरी में बिक्री के मामले में टॉप पर थी। लेकिन सेल्टॉस की बिक्री का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि कार के मॉडल और शहर के हिसाब से इस कार को खरीदने के लिये 2 महीने से ज्यादा की वेटिंग चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकिया मोटर्स की सेल्टॉस जब लॉन्च हुई थी तब इसकी शुरुआती कीमत थी 9.69 लाख रुपये।सेल्टॉस की लॉन्चिंग से पहले क्रेटा अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी थी।

किया मोटर्स की बेहतरीन बिक्री वाली कार सेल्टॉस (Seltos) उन कारों में से एक है जिसने ऑटो में मंदी के दौरान भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। अब कंपनी इस कार की कीमत बढ़ाने जा रही है। कीमत में वृद्धि सेल्टॉस के सभी मॉडल्स में होगी। यह बढ़ी हुई कीमत 31 दिसंबर के बाद डिलिवर होने वाली सभी कार पर लागू होगी।

यह नियम उन ग्राहकों पर भी लागू होगा जिन्होंने सेल्टॉस की बुकिंग पहले से ही करा रखी है। कार की बढ़ी हुई कीमत देने से वो ग्राहक बच सकते हैं जिनको 31 दिसंबर से पहले कार डिलिवर कर दी जाएगी। इसके बाद कार डिलिवरी पाने वालों को बढ़ी हुई कीमत चुकानी होगी।

किया मोटर्स की सेल्टॉस जब लॉन्च हुई थी तब इसकी शुरुआती कीमत थी 9.69 लाख रुपये। लॉन्च होने के बाद से इस कार ने बाजार में पहले से पैर जामाए कई अन्य कारों को पीछे छोड़ते हुये मिड साइज वाले एसयूवी सेगमेंट में बिक्री के मामले में टॉप पर जगह बना ली है।

सेल्टॉस पेट्रोल और डीजल दोनों ही वैरियंट में आती है। इस कार के पेट्रोल वर्जन की कीमत 9.69 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होकर 13.79 लाख रुपये तक है। वहीं इसके डीजल वर्जन की बात करें तो यह 9.99 लाख रुपये एक्श शोरूम से शुरू होकर 15.99 लाख रुपये के बीच है। 

इस कार के आने से पहले तक ह्युंडई की क्रेटा इस कैटेगरी में बिक्री के मामले में टॉप पर थी। लेकिन सेल्टॉस की बिक्री का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि कार के मॉडल और शहर के हिसाब से इस कार को खरीदने के लिये 2 महीने से ज्यादा की वेटिंग चल रही है।

सेल्टॉस 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन, 1.4 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ आती है। यह कार 6 स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स के साथ ही 7 स्पीड ड्युअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है। इसके डीजल इंजन की बात करें तो वह 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है।

टॅग्स :किया मोटर्स कारपोरेशनएसयूवी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: सिर, पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर, SUV में रील बनाने निकले रईसजादे ने ली साहिल की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

कारोबारएसयूवी मॉडल 'सेल्टोस' का नया अवतार, 11 दिसंबर की आधी रात से बुकिंग, 25,000 रुपये देकर करें बुक, आखिर क्या है फीचर्स और क्यों खास?

क्राइम अलर्टVIDEO: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान ड्राइवर ने लोगों पर चढ़ाई स्कॉर्पियो, 2 की मौत; 3 घायल

क्राइम अलर्टJaipur: रिटायर्ट सेना के अधिकारी को कार से कुचलने वाली महिला जमानत पर रिहा, हादसे में 64 वर्षीय शख्स की गई जान

क्राइम अलर्टJaipur hit-and-run: जयपुर में SUV का कहर, शख्स को कुचलकर चालक फरार; लोगों में आक्रोश

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें