लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल सरकार के फैसले से ऑटो चालकों को बड़ी राहत, होगी हजारों रुपए की बचत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2019 15:36 IST

ऑटो चालकों के हित में लिए गए सरकार के नए फैसले 1 सितंबर 2019 से लागू होंगे। डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और मालिकाना हक को ट्रांसफर कराने के लिए लगने वाली फीस को भी घटा दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देऑटो-रिक्शा की रजिस्ट्रेशन फीस में भी 70 परसेंट तक की कटौती की गई है।फीस भरने में देरी होने पर लगने वाली फिटनेस पेनॉल्टी को भी कम कर दिया गया है।

दिल्ली में ऑटो चालकों को अरविंद केजरीवाल सरकार ने तोहफे में राहत दिया है। दरअसल केजरीवाल सरकार ने ऑटो-रिक्शा पर लगने वाली फिटनेस टेस्ट फीस को खत्म कर दिया है। इसके साथ पेनॉल्टी सहित कई अन्य मामलों में भी छूट दिया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल के नेतृत्व में संपन्न हुई कैबिनेट बैठक में फिटनेस चार्ज के तौर पर लगने वाली 600 रुपए की फीस को खत्म कर दिया गया। 

सरकार के इस फैसले से 90 हजार से ज्यादा ऑटो ड्राइवरों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा ऑटो-रिक्शा की रजिस्ट्रेशन फीस में भी 70 परसेंट तक की कटौती की गई है। जहां पहले रजिस्ट्रेशन फीस के लिए 1000 रुपये देना होता था वहीं अब इसको घटाकर 300 रुपये कर दिया गया है। 

फीस भरने में देरी होने पर लगने वाली फिटनेस पेनॉल्टी को भी कम कर दिया गया है। अभी तक इसके लिए 1000 रुपये और 50 रुपये रोजाना की दर से चुकाना होता था। सरकार के नए फैसले के बाद इसे घटाकर 300 रुपये और रोजाना 20 रुपये कर दिया है।

सितंबर से लागू होगा नया नियमऑटो चालकों के हित में लिए गए सरकार के नए फैसले 1 सितंबर 2019 से लागू होंगे। डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और मालिकाना हक को ट्रांसफर कराने के लिए लगने वाली फीस को भी 500 रुपये से घटाकर 150 रुपये कर दिया गया है। साथ ही सिम कार्ड फीस और जीपीएस चार्ज के रूप में लगने वाला 100 रुपये भी माफ कर दिया गया है।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें