लाइव न्यूज़ :

अब भारत में मिलेगा दुनिया का सबसे साफ पेट्रोल और डीजल, जानें क्या है खासियत

By भाषा | Published: April 01, 2020 7:06 PM

पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के चेयरमैन संजीव सिंह ने कहा, ‘‘आज हम शत प्रतिशत बीएस- 6 पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले कुछ दिनों से तेल कंपनियों ने पेट्रोल, डीजल के खुदरा मूलय में कोई बदलाव नहीं किया है। भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के अधिकारियों ने भी कहा कि कंपनी ने बीएस- 6 मानक के ईंधन की आपूर्ति शूरू कर दी है।

भारत बुधवार को उन देशों में शामिल हो गया है जहां दुनिया का सबसे स्वच्छ पेट्रोल और डीजल इस्तेमाल किया जाता है। देश की तेल कंपनियों ने बुधवार से बिना मूल्य वृद्धि और सेवाओं में किसी तरह की रुकावट के बिना ही यूरो- छह मानक पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति शुरू कर दी है। इस उच्च श्रेणी के ईंधन की आपूर्ति शुरू होने से देश में विशेषकर महानगरों में वाहनों के प्रदूषण को कम करने में काफी मदद मिलेगी।देश में अब बीएस-4 (भारत स्टेज- 4) ग्रेड के ईंधन के स्थान पर सीधे बीएस-6 ग्रेड का ईंधन उपलब्ध होगा। यह यूरो 6 ग्रेड के ईंधन के समान है। इससे दाम में एक रुपये लीटर की वृद्धि होनी चाहिये थी लेकिन तेल कंपनियों ने बिना मूल्य बढ़ाये यह स्वच्छ ईंधन देना शुरू किया है।मूल्य वृद्धि को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 17 साल के निचले स्तर तक पहुंचे हैं उसमें समायोजित किया जायेगा। पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के चेयरमैन संजीव सिंह ने कहा, ‘‘आज हम शत प्रतिशत बीएस- 6 पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति कर रहे हैं। देश में अपने सभी 68,700 पेट्रोल पंपों पर आज से स्वच्छ ईंधन की बिक्री की जा रही है।उन्होंने कहा कि इस बदलाव के कारण ईंधन की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले कुछ दिनों से तेल कंपनियों ने पेट्रोल, डीजल के खुदरा मूलय में कोई बदलाव नहीं किया है। पहले उन्होंने सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क में की गई तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि को समायोजित किया और अब कंपनियां बीएस- 6 ईंधन की बढ़ी कीमत को समायोजित कर रही हैं। देश में पेट्रोल, डीजल के दाम में आखिरी बार 16 मार्च को बदलाव किया गया। दिल्ली में तब से एक लीटर पेट्रोल का दाम 69.59 रुपये और डीजल का दाम 62.29 रुपये प्रति लीटर है।सिंह ने कहा कि बीएस- 4 से सीधे बीएस- 6 मानक में जाने का काम मात्र तीन साल में कर लिया गया। दुनिया की किसी भी बड़ी अर्थव्यव्यवस्था में ऐसा नहीं देखा गया। भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के अधिकारियों ने भी कहा कि कंपनी ने बीएस- 6 मानक के ईंधन की आपूर्ति शूरू कर दी है।हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एम के सुराणा ने कहा कि कंपनी की रिफाइनरियों ने जनवरी में ही नये ग्रेड के ईंधन का उत्पादन शुरू कर दिया था। उसके बाद से कंपनी के पेट्रोल पंपों पर नया ईंधन बिकना शुरू हो गया है। सिंह ने कहा कि ईंधन में सल्फर की मात्रा कम होने से हवा में पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) उत्सर्जन कम होगा। इससे डीजल के पुराने वाहनों से भी प्रदूषण कम फैलेगा।

टॅग्स :बीएस ६
Open in App

संबंधित खबरें

हॉट व्हील्सअगले आदेश तक नहीं होगा BS-4 वाहनों का रजिस्ट्रेशन, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

हॉट व्हील्ससुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- डीलरों के नहीं बिके हुए BS-4 वाहनों के लिए हम क्यों जारी करें आदेश, समय सीमा के बारे में सबको थी जानकारी

हॉट व्हील्सडिस्काउंट के चक्कर में कार, बाइक खरीद कर फंस गए हजारों लोग, एक गलती से रुका गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन

हॉट व्हील्ससुप्रीम कोर्ट ने वापस लिया BS-4 वाहनों की बिक्री का आदेश, इन गाड़ियों का नहीं होगा रजिस्ट्रेशन

हॉट व्हील्स'सस्ती' पल्सर हुई महंगी, दिया गया नया इंजन, जानें कितनी बढ़ गई कीमत

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें