लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूएचओ के यूरोप कार्यालय ने अगले कुछ दिन में कोविड से मृत्यु के मामले बढ़ने की आशंका जताई

By भाषा | Updated: November 23, 2021 19:36 IST

Open in App

जिनेवा, 23 नवंबर (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के यूरोप कार्यालय ने कहा है कि पूर्वानुमानों के मुताबिक इस महाद्वीप के 53 देशों में अगले वसंत तक कोरोना वायरस महामारी से सात लाख और लोगों की मृत्यु हो सकती है, जिससे संक्रमण से मौत के कुल मामले 20 लाख से अधिक हो सकते हैं।

डब्ल्यूएचओ यूरोप का कार्यालय डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में है। उसने संक्रमण से सुरक्षा के उपायों में कमी और टीकों से मामूली बीमारियां सामने आने के बढ़ते साक्ष्यों का हवाला दिया है और कहा कि कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों, 60 साल से अधिक उम्र के लोगों तथा स्वास्थ्य कर्मियों समेत सबसे अधिक संवेदनशील आबादी को टीके की बूस्टर खुराक देने में प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

हालांकि, जिनेवा में डब्ल्यूएचओ के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय ने साल के अंत में बूस्टर खुराकों के उपयोग पर रोक की बार-बार वकालत की है ताकि उन अनेक विकासशील देशों के लिए खुराक उपलब्ध कराई जा सकें, जहां अमीर देशों की तुलना में कोविड रोधी टीकों की कमी रही है।

डब्ल्यूएचओ यूरोप ने लोगों से टीका लगवाने तथा उचित साफ-सफाई का ध्यान रखने का अनुरोध करते हुए आपस में एक निश्चित दूरी बनाकर रखने को कहा है, ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके।

डब्ल्यूएचओ यूरोप के क्षेत्रीय निदेशक डॉ क्लूजे ने एक बयान में कहा, ‘‘आज पूरे यूरोप और मध्य एशिया में कोविड-19 की स्थिति बहुत गंभीर है। हमारे सामने आने वाली सर्दियों की चुनौती है, लेकिन हमें उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए क्योंकि हम सब-सरकारें, स्वास्थ्य अधिकारी और आम लोग महामारी पर काबू पाने में निर्णायक कार्रवाई कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, बाकी को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब