लाइव न्यूज़ :

हम सुनिश्चित करेंगे की चीन नहीं, अमेरिका अंतरराष्ट्रीय एजेंडा निर्धारित करें: व्हाइट हाउस

By भाषा | Updated: March 4, 2021 13:17 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, चार मार्च अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने कहा है कि अमेरिका की विश्वसनीयता बहाल करते हुए और वैश्विक नेतृत्व का लक्ष्य रखते हुए वह यह सुनिश्चित करेगा कि हठधर्मी एवं सत्तावादी चीन नहीं बल्कि अमेरिका अंतरराष्ट्रीय एजेंडा तैयार करे।

प्रशासन ने कहा कि वह भारत तथा अन्य देशों के साथ नए नियमों और समझौतों को आकार देने के लिए मिल कर काम करेगा।

ये बातें बाइडन प्रशासन की बुधवार को जारी ‘इंटरिम नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रैटजिक गाइडेंस’ में कही गईं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह अमेरिका के उस दृष्टिकोण को पेश करता है कि कैसे हम अमेरिकी प्रभुत्व को देश में तथा विदेशों में आगे बढ़ाने के लिए इस दुर्लभ अवसर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

साकी ने कहा, ‘‘ यह बदले हुए रणनीतिक परिदृश्य की व्याख्या करता है, जिसका सामना आज अमेरिका कर रहा है और अमेरिकी लोगों की सुरक्षा सहित राष्ट्रीय हितों की रक्षा की बात को दोहराने के साथ ही ,आर्थिक समृद्धि और अवसर को बढ़ाने की भी बात करता है।’’

व्हाइट हाउस ने अपने ‘इंटरिम नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रैटजिक गाइडेंस’में कहा कि यह एजेंडा इसके स्थाई लाभ को और मजबूत करेगा और चीन अथवा किसी भी देश के साथ सामरिक प्रतिस्पर्द्धा में टिके रहने की ताकत देगा।

इसमें कहा गया,‘‘ अमेरिका की विश्वस्नीयता बहाल करते हुए और वैश्विक नेतृत्व का लक्ष्य रखते हुए हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हठधर्मी एवं सत्तावादी चीन नहीं बल्कि अमेरिका अंतरराष्ट्रीय एजेंडा तैयार करे और हमारे हितों को आगे बढ़ाने वाले और हमारे मूल्यों को दर्शाने वाले नए नियमों और समझौतों को आकार देने के लिए भारत तथा अन्य देशों के साथ मिल कर काम करेंगे। ’’

गाइडेंस में कहा गया,‘‘ हम भारत के साथ अपनी साझेदारी को प्रगाढ़ करेंगे और साझा उद्देशों की दिशा में आगे बढ़ने के लिए न्यूजीलैंड, सिंगापुर, वियतनाम और आसियान के अन्य सदस्य देशों के साथ मिल कर काम करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

विश्व अधिक खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत