लाइव न्यूज़ :

भारत की राजनीति पर टिप्पणी करते हैं तो मुझे कोई समस्या नहीं, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- अपने ऊपर कमेंट सुनने के लिए भी तैयार रहो?, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2024 22:01 IST

‘‘यदि लोग हमारी राजनीति के बारे में टिप्पणी करते हैं तो मुझे कोई समस्या नहीं है, लेकिन मुझे पूरी निष्पक्षता के साथ लगता है कि उन्हें भी अपनी राजनीति के बारे में मेरी टिप्पणी सुनने के लिए तैयार रहना चाहिए।’’

Open in App
ठळक मुद्देवास्तव में आप इसे कैसे बना सकते हैं? जर्मनी और सऊदी अरब का दौरा किया था। जयशंकर तीन देशों की यात्रा के आखिरी चरण में हैं।

जिनेवाः विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें अन्य देशों द्वारा भारतीय राजनीति पर टिप्पणी करने से कोई समस्या नहीं है, लेकिन उन्हें अपनी राजनीति पर उनकी टिप्पणी सुनने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। उन्होंने यहां भारतीय समुदाय के साथ बातचीत के दौरान यह तीखी टिप्पणी की। नयी दिल्ली स्थित कुछ विदेशी राजनयिकों द्वारा उनके अपने देश में कुछ विपक्षी नेताओं के साथ व्यक्तिगत बैठकें करने के बारे में जयशंकर से सवाल पूछा गया था। विदेश मंत्री ने इसका सीधा जवाब नहीं दिया और कहा, ‘‘यदि लोग हमारी राजनीति के बारे में टिप्पणी करते हैं तो मुझे कोई समस्या नहीं है, लेकिन मुझे पूरी निष्पक्षता के साथ लगता है कि उन्हें भी अपनी राजनीति के बारे में मेरी टिप्पणी सुनने के लिए तैयार रहना चाहिए।’’

उन्होंने प्रसिद्ध लेखक जॉर्ज ऑरवेल की कृति ‘एनिमल फार्म’ का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘कुछ लोग दूसरों की तुलना में अधिक समान हैं। वास्तव में आप इसे कैसे बना सकते हैं?’’ जयशंकर तीन देशों की यात्रा के आखिरी चरण में हैं। इससे पहले उन्होंने जर्मनी और सऊदी अरब का दौरा किया था। 

टॅग्स :S JaishankarAmerica
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्व अधिक खबरें

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला