लाइव न्यूज़ :

तुर्की में पांचवी बार भूकंप, 5.4 की तीव्रता से हिली धरती, 5000 से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत

By विनीत कुमार | Updated: February 7, 2023 14:10 IST

तुर्की में मंगलवार को भी भूकंप के दो और झटके महसूस किए गए। सोमवार तड़के आए 7.8 की तीव्रता वाले भूकंप के बाद अब तक पांच भूकंप आ चुके हैं। इन सभी की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5 के करीब या उससे अधिक रही है।

Open in App
ठळक मुद्देतुर्की-सीरिया में भीषण भूकंप के बाद मरने वालों की संख्या 5000 के पार हो गई है।इस बीच तुर्की में मंगलवार को दो और भूकंप के बड़े झटके महसूस किए गए, 5 से ज्यादा रही तीव्रता।तुर्की और सीरिया में भूकंप का पहला झटका सोमवार तड़के आया था, इसके बाद से जारी है बचावकार्य।

अंकारा: तुर्की और पड़ोसी देश सीरिया में आए भीषण भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 5000 के पार हो चुका है। इस बीच मंगलवार को पूर्वी तुर्की में दूसरी बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दोनों झटके रिक्टर स्केल पर 5 से अधिक की तीव्रता वाले रहे। 

भारतीय समय के अनुसार मंगलवार दोपहर को दिन का दूसरा झटका आया। अमेरिकी भू-गर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार इसकी तीव्रता 5.4 रही। इससे पहले सोमवार को तीन बड़े झटके आए थे। पहला झटका 7.8 की तीव्रता वाला था, जिसके बाद हर ओर बर्बादी का मंजर नजर आ रहा है।

तुर्की और सीरिया में भूकंप का पहला झटका सोमवार तड़के आया था। इसके बाद से ही बचावकार्य जारी हैं। भूकंप से कई इमारतें गिर गईं। इसके बाद से कई लोग अपने प्रियजनों की तलाश में क्षतिग्रस्त इमारतों के पास एकत्रित हो रहे हैं और उन्हें खोज रहे हैं।

सोमवार को आए भूकंप का केंद्र तुर्की के शहर गजियांतेप से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर था। भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के लोगों ने शॉपिंग मॉल, स्टेडियम, मस्जिद और सामुदायिक केंद्रों में शरण ले रखी है। इस बीच हालात को देखते हुए तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

इस बीच भारत सरकार द्वारा भूकंप प्रभावित तुर्की की मदद करने के फैसले के तहत तुर्की के लोगों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए भारतीय सेना ने मंगलवार को चिकित्सकों की टीम भेजी। अधिकारियों ने कहा कि आगरा-स्थित आर्मी फील्ड हॉस्पिटल ने 89 सदस्यीय मेडिकल टीम को भेजा गया है। 

मेडिकल टीम में अन्य के अलावा गहन चिकित्सा देखभाल विशेषज्ञ भी हैं। इस टुकड़ी में ऑर्थोपेडिक (हड्डी रोग) सर्जरी टीम, सामान्य सर्जरी की विशेष टीम और मेडिकल विशेषज्ञ टीमें शामिल हैं। यह टीम एक्स-रे मशीन, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट, हृदय गति मापने के लिए कार्डियक मॉनिटर और संबंधित उपकरणों से लैस है।

टॅग्स :तुर्कीभूकंपसीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वएयरबस 330 विमान में 277 यात्री थे सवार, काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त टर्किश एयरलाइंस विमान में आग, सुरक्षित निकाले गए यात्री, वीडियो

क्राइम अलर्टदिल्ली लाया गया दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी सलीम डोला?, अमित शाह ने एक्स पर लिखा-अब ड्रग सरगना चाहे कहीं भी छिपे, कोई जगह सुरक्षित नहीं, वीडियो

विश्वEarthquake in America: नेवादा के सिल्वर स्प्रिंग्स में 5.7 की तीव्रता से कांपी धरती, लोगों में दहशत

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत