लाइव न्यूज़ :

अमेरिका कोविड-19 एंटीवायरल गोली के लिए तीन अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश करेगा

By भाषा | Updated: June 17, 2021 21:44 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 जुलाई अमेरिका कोविड-19 और अन्य ऐसे खतरनाक वायरसों के लिए एंटीवायरल गोलियों (दवाइयों) के विकास के लिए 3.2 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा जो आगे चलकर महामारी में बदल सकते हैं।

देश के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउची ने व्हाइट हाउस में एक ब्रीफिंग के दौरान इस निवेश की घोषणा की। यह निवेश "महामारी के लिए नए एंटीवायरल प्रोग्राम" के हिस्से के रूप में किया जाएगा ताकि कोरोना वायरस जैसे संभावित खतरनाक वायरस के कारण उत्पन्न लक्षणों को दूर करने के लिए दवाइयों का विकास किया जा सके।

कोविड के लिए विकसित दवाइयों का उपयोग संक्रमण के बाद लक्षणों को कम करने के लिए किया जाएगा। ये अभी विकास के चरण में हैं और नैदानिक ​​परीक्षणों के पूरा होने तक साल के अंत तक आ सकती हैं। वित्त पोषण से नैदानिक ​​परीक्षणों को गति मिलेगी और निजी क्षेत्र को अनुसंधान, विकास और विनिर्माण में अतिरिक्त सहायता प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि महामारी की क्षमता वाले कई वायरसों के लिए कुछ उपचार मौजूद हैं। लेकिन टीके स्पष्ट रूप से हमारी तैयारी का केंद्रबिंदु बने हुए हैं।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने बृहस्पतिवार को इस दवाई के लिए प्रशासन की योजनाओं की खबर सबसे पहले दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा