लाइव न्यूज़ :

किसी और शादी और प्रेमी अशोक दास ने संबंध बनाया?, पहले 500000 रुपये दो फिर?, प्रेमिका के घर प्रेमी ने फांसी लगाई, पिता ने कहा-बेटे को बंधक बनाकर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2025 17:45 IST

Jajpur:शादी के बाद अशोक दास के साथ कथित तौर पर संबंध बन गए जो उसके ससुराल के गांव का ही रहने वाला था।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक मिलने मैंदा गांव पहुंचा था।माता-पिता को इसकी सूचना दी।युवक कमरे के भीतर फंदे से लटका पाया गया।

Jajpur: ओडिशा के जाजपुर जिले में 21 वर्षीय युवक का शव उसकी महिला मित्र के घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार को बिंझारपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत मैंदा गांव में हुई। मृतक की पहचान कटक जिले के गंगेश्वर देउली गांव निवासी अशोक दास के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय महिला की शादी पिछले महीने गंगेश्वर देउली के एक व्यक्ति से हुई थी। उसने बताया कि शादी के बाद उसके अशोक दास के साथ कथित तौर पर संबंध बन गए जो उसके ससुराल के गांव का ही रहने वाला था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला हाल में अपने मायके आई थी और अशोक बृहस्पतिवार को कथित तौर पर उससे मिलने मैंदा गांव पहुंचा था। उन्होंने बताया कि महिला के परिवार वालों ने उसे कथित तौर पर बंधक बना लिया और फोन पर उसके माता-पिता को इसकी सूचना दी।

अधिकारी के मुताबिक, अशोक के पिता गांव पहुंचे और महिला के परिवार के साथ बातचीत की। आरोप है कि महिला के परिवार ने उसकी दोबारा शादी अशोक के साथ कराने के बदले पांच लाख रुपये की मांग की। बाद में युवक कमरे के भीतर फंदे से लटका पाया गया।

इसके बाद अशोक के पिता ने बिंझारपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उनके बेटे की हत्या महिला के परिवार वालों ने की है। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि घटना के बाद से महिला और उसके परिवार के सदस्य गांव से फरार हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज