लाइव न्यूज़ :

नागपुर नगर निगम चुनावः अगला महापौर भाजपा से हो, नितिन गडकरी ने कहा-विकास कार्य केवल एक ट्रेलर, "फिल्म अभी शुरू होनी बाकी है"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2025 13:30 IST

Nagpur Municipal Corporation Elections: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाला नगर निगम नागपुर को न केवल देश में, बल्कि दुनिया के सबसे अच्छे और खूबसूरत शहरों में से एक बनाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देNagpur Municipal Corporation Elections: भाजपा एक अलग तरह की पार्टी है।Nagpur Municipal Corporation Elections: "फिल्म अभी शुरू होनी बाकी है।"Nagpur Municipal Corporation Elections: विकास कार्य केवल एक ट्रेलर थे।

Nagpur: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे यह सुनिश्चित करें कि नागपुर का अगला महापौर भाजपा से हो। महाराष्ट्र में 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनावों से पहले यहां भाजपा युवा मोर्चा की एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा एक अलग तरह की पार्टी है।

लोकसभा में नागपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा शहर में अब तक किए गए विकास कार्य केवल एक ट्रेलर थे और "फिल्म अभी शुरू होनी बाकी है।" केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाला नगर निगम नागपुर को न केवल देश में, बल्कि दुनिया के सबसे अच्छे और खूबसूरत शहरों में से एक बनाएगा।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री शिंद भीड़ के चलते होटल की लिफ्ट में नहीं प्रवेश कर पाए

महाराष्ट्र में पालघर जिले के विरार में शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में उस समय अफरा-तफरी की स्थिति देखने को मिली, जब उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भीड़भाड़ के कारण लिफ्ट में प्रवेश नहीं कर पाए। घटनास्थल पर मौजूद सूत्रों ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई, जब शिंदे की पार्टी शिवसेना के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ लिफ्ट की ओर दौड़े।

सूत्रों के मुताबिक, सुनियोजित योजना के अभाव में, कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी शिंदे से पहले ही लिफ्ट में घुस गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों का कहना है कि जैसे ही शिंदे ने लिफ्ट में प्रवेश करने की कोशिश की, अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई, जिसके चलते सुरक्षाकर्मियों और होटल के कर्मचारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा और उपमुख्यमंत्री के लिए जगह खाली करानी पड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह अफरा-तफरी उस वक्त मची, जब कई समूह एक साथ लिफ्ट में घुसने की कोशिश कर रहे थे। बाद में पुलिस ने शिंदे की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित के लिए उस जगह को खाली करा दिया। सूत्रों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को शीघ्र ही नियंत्रण में कर लिया गया और शिंदे सुरक्षित हैं। होटल अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि भीड़ हटने के बाद लिफ्ट सामान्य रूप से संचालित हो रही थी।

टॅग्स :नागपुरBJPआरएसएसनितिन गडकरीदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है