लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी नियामक एफडीए ने फाइजर के कोविड-19 टीके को पूर्ण मंजूरी दी

By भाषा | Updated: August 23, 2021 21:21 IST

Open in App

वाशिंगटन, 23 अगस्त (एपी) अमेरिका ने सोमवार को फाइजर के कोविड-19 रोधी टीके को पूरी तरह मंजूरी दे दी और इससे जनता का टीकों को लेकर भरोसा ऐसे समय में पुख्ता हो सकता है जब देश कोरोना वायरस के सबसे अधिक संक्रामक स्वरूप का सामना कर रहा है। फाइजर और उसकी साझेदार बायोएनटेक द्वारा विकसित टीके को अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) से पूरी तरह स्वीकृति मिल गयी है जिसके समक्ष इससे पहले किसी टीके की सुरक्षा पर निर्णय लेने के लिए इतने साक्ष्य नहीं थे। अमेरिका में दिसंबर महीने से फाइजर टीके का आपात उपयोग शुरू हुआ था और तब से अब तक 20 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। कार्यवाहक एफडीए आयुक्त जेनेट वुडकॉक ने कहा, ‘‘जनता इस बात का पूरा भरोसा कर सकती है कि यह टीका सुरक्षा, प्रभाव और विनिर्माण गुणवत्ता के उच्च मानकों को पूरा करता है जो एफडीए को किसी उत्पाद को स्वीकृत करने के लिए जरूरी होते हैं।’’ फाइजर के अनुसार अमेरिका टीके को पूर्ण स्वीकृति देने वाला पहला देश बन गया है और कंपनी के सीईओ अल्बर्ट बूर्ला ने एक बयान में उम्मीद जताई कि यह फैसला ‘‘हमारे टीके में लोगों के भरोसे को बढ़ाने में मदद करेगा जहां लोगों की जान बचाने के लिए हमारे सामने सर्वश्रेष्ठ विकल्प टीकाकरण ही है।’’ अमेरिका की आधे से अधिक आबादी पूरी तरह टीकाकरण करा चुकी है और फाइजर, मॉडर्ना या जॉन्सन एंड जॉन्सन में से किसी एक कंपनी का टीका लगवा चुकी है। एफडीए अत्यंत कमजोर प्रतिरक्षा तंत्र वाले लोगों के लिए फाइजर या मॉडर्ना के टीके की तीसरे खुराक के आपात उपयोग की अनुमति भी दे रहा है। इनमें वे रोगी भी शामिल हैं जिन्होंने अंग प्रतिरोपण कराया है और टीके की दो खुराक से उनकी प्रतिरोधक क्षमता विकसित नहीं होती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यFDA ने हानिकारक रसायनों के कारण वापस मंगाए सोडा, जूस और अन्य ड्रिंक्स, जानें इसमें कौन है शामिल

भारतMcdonalds: 'हमने मैकडॉनल्ड्स को कोई क्लीन चीट नहीं दी है', एफडीए अधिकारी ने किया खंडन

भारतफाइजर को लेकर आई भयावह रिपोर्ट, इस कोरोना वैक्सीन को लगाने वाली 44 फीसदी महिलाओं का हुआ गर्भपात

स्वास्थ्यचिंता की बात: अमेरिकी अनुसंधानकर्ताओं का एक अध्ययन के बाद नया खुलासा, फाइजर के कोविड रोधी टीके को बताया बच्चों पर कम प्रभावी

भारतमुंबई: चकमा दे रहा ओमीक्रोन! फाइजर वैक्सीन की तीन डोज ले चुका शख्स मिला संक्रमित

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल