लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के मिनियापोलिस में अश्वेत को गोली मारने वाले पुलिस अधिकारी ने दिया इस्तीफा

By भाषा | Updated: April 14, 2021 09:40 IST

Open in App

ब्रुकलिन सेंटर (अमेरिका), 14 अप्रैल (एपी) अमेरिका के मिनियापोलिस में यातायात रोकने के दौरान एक अश्वेत व्यक्ति को गोली मारने वाले श्वेत पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही शहर के पुलिस प्रमुख ने भी इस्तीफा दे दिया।

महापौर ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि इन कदमों से अश्वेत समुदाय को सांत्वना मिलेगी और दो रात से जारी विरोध प्रदर्शन के बाद सुलह का मार्ग प्रशस्त होगा।

लेकिन ब्रुकलिन सेंटर के पुलिस मुख्यालय पर मंगलवार रात को सैकड़ों प्रदर्शनकारी दोबारा एकत्र हुए जहां किसी अनहोनी से निपटने के लिए पुलिस और नेशनल गार्ड्स के सैनिक तैनात थे।

मुख्यालय पर अब कंक्रीट के अवरोधक और धातु की बाड़ लगा दी गई है।

प्रदर्शनकारियों ने एक अवरोधक पर काले पेंट से “मर्डरापोलिस” लिख दिया और नारे लगाए।

पुलिस द्वारा भीड़ को तितर-बितर होने का आदेश दिए जाने के बाद प्रदर्शनकारी वहां से चले गए। पुलिस ने मीडिया को भी जाने का आदेश दिया।

ब्रुकलिन सेंटर में दो दिन पहले 20 वर्षीय डॉन्टे राइट की मौत हो गई थी जिसके बाद पुलिस अधिकारी किम पॉटर और पुलिस प्रमुख टिम गैनन ने इस्तीफा दे दिया। यह घटना मिनियापोलिस इलाके में हुई जहां जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के मामले में आरोपी बनाए गए अधिकारी पर चल रहे मुकदमे को लेकर पहले से ही काफी तनाव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब