लाइव न्यूज़ :

एक बार फिर गोलीबारी से दहला अमेरिका, अस्पताल परिसर में अंधाधुंध गोलीबारी में चार की मौत, संदिग्ध को मार गिराया गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2022 08:17 IST

पिछले हफ्ते, टेक्सास के उवाल्डे में एक प्राथमिक विद्यालय में एक बंदूकधारी ने 19 बच्चों और दो शिक्षकों की हत्या कर दी थी। इससे पहले मई में न्यूयॉर्क के बफेलो में एक सुपर मार्केट में एक शूटर ने 10 लोगों की हत्या कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देघटना ओकाहामा के टुल्सा स्थित एक अस्पताल परिसर में हुई।गोलीबारी दूसरी मंजिल पर हुई, जिसमें एक आर्थोपेडिक सेंटर सहित डॉक्टर के कार्यालय मौजूद हैं।पिछले हफ्ते, टेक्सास में एक प्राथमिक विद्यालय में एक बंदूकधारी ने 19 बच्चों और दो शिक्षकों की हत्या कर दी थी।

टुल्सा: टेक्सास के एक प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी में 22 लोगों की हत्या के बाद बुधवार को गोलीबारी की एक और घटना से अमेरिका दहल गया। बुधवार को एक राइफल और हैंडगन लिए हुए एक शख्स ने ओकाहामा के टुल्सा स्थित एक अस्पताल परिसर में अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। हमलावर को भी मौके पर ही मार गिराया गया।

टुल्सा पुलिस ने कहा कि सेंट फ्रांसिस अस्पताल परिसर में नताली बिल्डिंग में हमारे पास हमलावर सहित पांच मृत हैं। टुल्सा के उप पुलिस प्रमुख जोनाथन ब्रूक्स ने सेंट फ्रांसिस अस्पताल परिसर के बाहर संवाददाताओं से कहा कि शूटर की भी मौत हो गई, जाहिर तौर पर उसने खुद को घायल कर लिया।

ब्रूक्स ने कहा कि पुलिस उस व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश कर रही है, लेकिन उसने कहा कि उसकी उम्र 35 से 40 के बीच थी। उन्होंने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलने के तीन मिनट बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे।

गोलीबारी कैंपस की नताली बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर हुई, जिसमें एक आर्थोपेडिक सेंटर सहित डॉक्टर के कार्यालय मौजूद हैं। टुल्सा के एक अन्य उप पुलिस प्रमुख एरिक डगलिश ने कहा कि उनका मानना है कि पीड़ितों में कर्मचारी और मरीज शामिल हैं।

पिछले हफ्ते, टेक्सास के उवाल्डे में एक प्राथमिक विद्यालय में एक बंदूकधारी ने 19 बच्चों और दो शिक्षकों की हत्या कर दी थी। इससे पहले मई में न्यूयॉर्क के बफेलो में एक सुपर मार्केट में एक शूटर ने 10 लोगों की हत्या कर दी थी।

टॅग्स :क्राइमUSAनिशानेबाजीजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत