लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सांसदों ने आव्रजन प्रक्रिया में बड़े बदलाव की मांग की

By भाषा | Updated: December 12, 2020 15:51 IST

Open in App

वाशिंगटन, 12 दिसंबर भारतीय अमेरिकी कांग्रेस सदस्य प्रमिला जयपाल समेत कई प्रभावशाली अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति बनने जा रहे जो बाइडन से डोनाल्ड ट्रंप की आव्रजन नीतियों को बदलने का आग्रह करते हुए एक प्रस्ताव पेश किया है और एक न्यायोचित तथा निष्पक्ष आव्रजन प्रणाली की वकालत की है।

प्रमिला जयपाल और कांग्रेस में उनके कई सहयोगियों ने शुक्रवार को एक प्रस्ताव में कांग्रेस से अनुरोध किया कि मौजूदा निर्वासन प्रणाली में सुधार के लिए मानवीय और समुदाय केंद्रित विकल्प तैयार किये जाएं जिनमें कानूनी सहायता मिलने समेत अन्य चीजें शामिल हों।

प्रमिला ने कांग्रेस सदस्यों जीसस गार्सिया, वेरोनिका एस्कोबार, अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कार्टेज, जूडी चू और वेटे क्लार्क के साथ आव्रजन प्रणाली में बदलाव के लिए प्रगतिशील दृष्टिकोण के रूप में प्रस्ताव को पेश किया। उन्होंने ऐसी प्रणाली की वकालत की जो सम्मान पर आधारित हो और जिसमें प्रभावित लोगों की जरूरतें निहित हों।

‘रोडमैप टू फ्रीडम रिजॉल्यूशन’ को 117वीं कांग्रेस के प्रारंभ में प्रस्तुत किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला