लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: भारतीय मूल के डॉक्टर ने एक महिला डॉक्टर की गोली मारने के बाद की आत्महत्या

By भाषा | Updated: January 28, 2021 14:58 IST

Open in App

ह्यूस्टन, 28 जनवरी अमेरिकी के टेक्सास राज्य की राजधानी ऑस्टिन के एक चिकित्सा कार्यालय में कैंसर से पीड़ित भारतीय मूल के 43 वर्षीय एक बाल रोग विशेषज्ञ ने कुछ लोगों को बंधक बनाने के बाद एक महिला डॉक्टर की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार कर खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने बताया कि हथियारबंद व्यक्ति की पहचान डॉ भरत नरुमांची के रूप में हुई है जो कैंसर से पीड़ित था।

सीएनएन की खबर के अनुसार, ऑस्टिन पुलिस विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की जिसमें बताया गया कि पुलिस को मंगलवार को कॉल के जरिये सूचना मिली कि एक व्यक्ति ‘चिल्ड्रेन्स मेडिकल ग्रुप’ (सीएमजी) के कार्यालय में हथियार लेकर घुस गया है और उसने कुछ लोगों को बंधक बना लिया है।

पुलिस ने कहा कि शुरुआत में कई लोगों को बंधक बनाया गया था लेकिन बहुत से लोग चंगुल से निकलने में कामयाब हो गए और हमलावर ने कैथरीन डॉडसन नामक एक बाल रोग विशेषज्ञ को छोड़कर अन्य को जाने की अनुमति दी।

पुलिस ने कहा कि हमलावर के चंगुल से भाग निकलने में कामयाब रहे लोगों ने घटनास्थल पर अधिकारियों को बताया कि व्यक्ति के पास पिस्तौल है जो शॉटगन जैसी दिख रही थी।

पुलिस को डॉ. नरुमांची और डॉ. डॉडसन के बीच किसी प्रकार के संबंध की जानकारी नहीं मिली है।

पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, “ऐसा लगता है कि डॉ. नरुमांची ने डॉ. डॉडसन की हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली।”

घटना की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत