लाइव न्यूज़ :

अमेरिकाः मैनहट्टन के इमारत की छत पर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

By भाषा | Updated: June 11, 2019 01:07 IST

मैनहट्टन की 51 मंजिला इमारत की छत पर उतर रहा हेलीकॉप्टर सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर पायलट की मौत हो गई।

Open in App

न्यूयॉर्क, 10 जूनः मैनहट्टन की 51 मंजिला इमारत की छत पर उतर रहा हेलीकॉप्टर सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर पायलट की मौत हो गई। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने बताया कि हेलीकॉप्टर आपात स्थिति में, मजबूरी में छत पर उतरा।

सीएनएन की खबर के मुताबिक, उन्होंने कहा कि पहले सूचना मिली थी कि हेलीकॉप्टर आपात स्थिति में या मजबूरी में छत पर उतरा। उन्होंने कहा, ‘‘इमारत में मौजूद लोगों को, झटके महसूस हुए।’’ न्यूयॉर्क दमकल विभाग का कहना है कि हेलीकॉप्टर के पायलट की मौत हो गई है। हादसे में इमारत में मौजूद कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। हेलीकॉप्टर के छत पर उतरने के दौरान उसमें आग लग गई, हालांकि दमकल विभाग ने उसपर जल्दी ही काबू पा लिया। व्हाइट हाउस प्रवक्ता होगन गिडले ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है। हालात पर नजर रखी जा रही है।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल