लाइव न्यूज़ :

जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर अमेरिका-चीन मिलकर काम कर सकते हैं : ब्लिंकन

By भाषा | Updated: January 28, 2021 10:24 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 28 जनवरी अमेरिका के विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन ने बुधवार को कहा कि अमेरिका और चीन के बीच संबंध निसंदेह ‘‘सर्वाधिक महत्वपूर्ण हैं’’ और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर दोनों देश साथ मिल कर काम कर सकते हैं।

विदेश मंत्री का पदभार संभालने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में ब्लिंकन ने कहा, ‘‘यह कोई छिपी हुई बात नहीं है कि अमेरिका और चीन के रिश्ते यकीनन दुनिया में सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।’’

ब्लिंकन ने कहा, ‘‘ इस रिश्ते के कुछ विरोधाभासी पहलू भी हैं। एक तरफ यह प्रतिस्पर्धी है तो दूसरी तरफ यह सहयोगात्मक भी है।’’

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर अमेरिका-चीन के रिश्ते सहयोगात्मक हैं जहां मिलकर काम करना दोनों देशों के परस्पर हित में है।

ब्लिंकन ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि हम इसे आगे बढ़ा पाएंगे। यह हमारी विदेश नीति के व्यापक परिप्रेक्ष्य में फिट बैठता है लेकिन चीन के साथ ऐसे कई मुद्दे भी हैं जो चिंता का विषय हैं और उन पर काम करने की जरूरत है। इसलिए मुझे लगता है कि आप हमें जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर साथ मिलकर काम करते देखेंगे क्योंकि यह हमारे देश और धरती के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

विश्व अधिक खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत