लाइव न्यूज़ :

बाल विवाह पर UNICEF का अध्ययन: 5 में से 1 लड़के की शादी 15 वर्ष से कम उम्र में हुई

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 8, 2019 11:43 IST

यूनिसेफ ने करीब 82 देशों के डेटा का अध्ययन किया, जिसमें यह खुलासा हुआ कि ज्यादाकर देशों में बाल विवाह लड़कों के बीच प्रचलित है। इन क्षेत्रों में सब सहारा अफ्रीका और कैरीबियन, दक्षिण एशिया, पूर्वी एशिया और पेसिफिक शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे यूनिसेफ के मुताबिक, दुनियाभर में करीब 115 मिलियन यानी करीब 11 करोड़ 50 लाख लड़कों का बाल विवाह हुआ।यूनिसेफ के अध्ययन के मुताबिक, 5 बच्चों में से एक की शादी 15 वर्ष से कम उम्र में हुई।

संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (UNICEF) ने बाल विवाह को लेकर एक अध्ययन किया है जिसमें पाया है कि दुनियाभर में करीब 115 मिलियन यानी करीब 11 करोड़ 50 लाख लड़कों का बाल विवाह हुआ, जिनमें से 5 बच्चों में से एक की शादी 15 वर्ष से कम उम्र में हुई।  

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यूनिसेफ ने करीब 82 देशों के डेटा का अध्ययन किया, जिसमें यह खुलासा हुआ कि ज्यादाकर देशों में बाल विवाह लड़कों के बीच प्रचलित है। इन क्षेत्रों में सब सहारा अफ्रीका और कैरीबियन, दक्षिण एशिया, पूर्वी एशिया और पेसिफिक शामिल हैं। 

यूनिसेफ के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हेनरिएटा फोर ने शुक्रवार (7 जून) को जारी एक बयान में कहा, ''शादी बचपन को खत्म कर देती है।'' बयान में कहा गया, ''बाल दूल्हों को व्यस्क जिम्मेदारियां लेने के लिए मजबूर किया जाता है, जिसके लिए हो सकता है कि वे तैयार न हो पाए हों। जल्दी शादी होने से वे जल्दी पिता बनते हैं और इसका नतीजा यह होता है कि वे शिक्षा ग्रहण करने के बजाय रोजगार का अवसर तलाशने के लिए मजबूर होते हैं।''

ताजा आंकड़ों में बाल दूल्हों और बाल दुल्हनों की कुल संख्या 765 मिलियन यानी करीब 70 करोड़ 65 लाख बताई गई है। यूनिसेफ के अध्ययन के मुताबिक 20 से 24 साल की उम्र की महिलाओं की शादी के आंकड़ों के मुताबिक उनमें से 5 में से एक महिला ऐसी है जिसकी शादी 18वें जन्मदिन से पहले हो गई थी। तुलनात्मक रूप से 30 पुरुषों में एक ऐसा है जिसकी शादी 18 वर्ष की उम्र से पहले हुई। 

यूनिसेफ ने पाया कि ज्यादातर बाल विवाह का प्रचलन ग्रामीण इलाकों और गरीबों के बीच था और वे लोग बहुत शिक्षित भी नहीं थे।

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रchildबच्चों की शिक्षावेडिंगइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

विश्व अधिक खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई