लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 रोधी नए टीके विकसित कर रहे हैं ब्रिटेन के अनुसंधानकर्ता

By भाषा | Updated: December 20, 2021 10:10 IST

Open in App

(एच एस राव)

लंदन, 20 दिसंबर ब्रिटेन में अनुसंधानकर्ता कोविड-19 और कई अन्य बीमारियों के खिलाफ एमआरएनए टीके तथा दवाएं तेजी से विकसित करने तथा बड़े पैमाने पर उनके उत्पादन के लिए नए तरीके अपना रहे हैं।

इस अनुसंधान परियोजना से कोविड-19 के नए स्वरूपों तथा भविष्य की महामारियों का सामना करने के लिए तेजी से नए टीके विकसित करने की ब्रिटेन तथा दुनिया की क्षमता बढ़ेगी।

शेफील्ड विश्वविद्यालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि नयी उत्पादन तकनीक से दवा निर्माता कैंसर, चयापचयी विकार, हृदय संबंधी बीमारियों और स्वप्रतिरक्षित रोगों जैसी अन्य बड़ी बीमारियों के इलाज तथा नए टीके विकसित करने के लिए आवश्यक आधुनिक प्रक्रिया तक अधिक तेजी से पहुंच सकेंगे।

विश्वविद्यालय के रसायन और जैविक इंजीनियरिंग विभाग के मुख्य अनुसंधानकर्ता जोल्टन किस ने कहा, ‘‘कोविड-19 के लिए बने टीकों ने हमें दिखाया कि आरएनए तकनीक का इस्तेमाल कर क्या किया जा सकता है। हमारी पीढ़ी की बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धियों में से एक आरएनए (राइबोन्यूक्लिक एसिड) तकनीक ने किसी टीके को वर्षों के बजाय महीनों में बनाने की क्षमता को दिखाया है।’’

किस ने कहा, ‘‘यह एक बहुमुखी और परिवर्तनकारी तकनीक है जिसका इस्तेमाल अन्य बीमारियों के लिए टीके तथा इलाज विकसित करने के वास्ते किया जा सकता है। इसके लिए हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि दुनियाभर के अनुसंधानकर्ताओं की बेहद आधुनिक आरएनए विनिर्माण प्रक्रिया तक पहुंच हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला