लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश सांसद डेविड एमेस की मौत, चर्च में कई बार चाकू से किया गया हमला

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 15, 2021 20:39 IST

ब्रिटिश संसद के एक अनुभवी सांसद सर डेविड एमेस की चर्च में अपने सहयोगियों के साथ बैठक के दौरान चाकू मारकर की गई हत्या ।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटिश सांसद डेविड एमेस की अज्ञात शख्स ने चाकू मारकर की हत्या पुलिस ने मौके पर एक शख्स को किया गिरफ्तार एमेस अपने सहयोगियों के साथ एक बैठक में शामिल थे

लंदन :  ब्रिटिश संसद के एक अनुभवी सांसद सर डेविड एमेस की उनके निर्वाचन क्षेत्र में एक बैठक के दौरान कई बार छुरा घोंपने के बाद मृत्यु हो गई है । मौके पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है ।

स्काई न्यूज ने सबसे पहले बताया कि लंदन से लगभग 40 मील दूर एक शहर ले-ऑन-सी के एक चर्च में शुक्रवार को संसद सदस्य पर हमला किया गया था । पुलिस ने बाद में पुष्टि की कि एमेस की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी ।

एमेस अपने एक निर्वाचन क्षेत्र के दौरा कर रहे थे  । वह एक नियमित बैठक में वहां के निवासियों से बातचीत में शामिल हुए थे ।  तभी बेलफेयर मेथोडिस्ट चर्च में जब एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर प्रवेश किया और उसे चाकू मार दिया । बाद में आनन फानन में एक एयर एम्बुलेंस को मौके पर पहुंचते देखा गया ।

ब्रिटेन की पुलिस ने कहा है कि उसने पूर्वी इंग्लैंड में शुक्रवार को चाकू से हमला करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस हमलावर के हमले में घायल व्यक्ति कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद डेविड एमेस हैं । रिपोर्ट के मुताबिक, सांसद पर उस समय चाकू से हमला किया गया जब वह अपने सहयोगियों के साथ बैठक कर रहे थे । एसेक्स पुलिस ने कहा कि अधिकारियों को ली-ऑन-सी में शुक्रवार दोपहर चाकू से हमला किए जाने के संबंध में सूचना मिली थी । 

उन्होंने कहा कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद किया गया । पुलिस ने कहा, '' हमें इस मामले में अब किसी अन्य की तलाश नहीं है और हमारा मानना है कि जनता के लिए खतरे की कोई बात नहीं है ।'' हालांकि, हमले के बाद उनकी हालत के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है । एमेस के लंदन कार्यालय ने पुलिस और एंबुलेंस को बुलाने की पुष्टि की लेकिन कोई अन्य विवरण साझा नहीं किया । विधायक के संसदीय कार्यालय ने कोई विवरण जारी नहीं किया है। 

टॅग्स :ब्रिटेनक्राइमLondon
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल