लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में आतंकवादियों के दो ठिकानों पर छापे, तीन सैनिक और दो आतंकवादी मारे गए

By भाषा | Updated: January 14, 2021 19:44 IST

Open in App

पेशावर (पाकिस्तान),14 जनवरी (एपी) सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम में आंतकवादियों के दो ठिकानों पर बृहस्पतिवार को छापे मारे, इस दौरान दोनों ओर से हुई गोलीबारी में तीन सैनिक और दो आतंकवादी मारे गए।

सेना ने यह जानकारी दी।

सेना ने एक बयान में कहा कि खैबर पख्तुनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में दो अलग अलग स्थान पर छापे मारे गए और इस दौरान मारा गया एक आतंकवादी बम बनाने में माहिर था।

बयान में मारे गए आतंकवादियों के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी गई।

गौरतलब है कि उत्तरी वजीरिस्तान पाकिस्तान तालिबान का गढ़ था, लेकिन सेना ने 2015 में यहां कई अभियान चला कर इसे आतंकवादियों के कब्जे से मुक्त करा लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना