लाइव न्यूज़ :

दमिश्क में सेना की बस में दो बम विस्फोट, 14 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 20, 2021 17:23 IST

Open in App

दमिश्क, 20 अक्टूबर सीरिया की राजधानी दमिश्क में बुधवार की सुबह सैनिकों को ले जा रही बस में लगे दो बम में विस्फोट होने से 14 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। सेना के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राजधानी दमिश्क में पिछले कुछ वर्षों में हुआ, यह सबसे घातक हमला है। सरकारी बलों के 2018 में उपनगरों पर नियंत्रण वापस लेने के बाद से दमिश्क में हाल के वर्षों में इस तरह के हमले कम हो गए हैं। पहले ये उपनगर विद्रोहियों के कब्जे में थे।

सरकारी मीडिया ने पहले बम सड़क के किनारे लगे होने की जानकारी दी थी, लेकिन सीरियाई सेना के एक अधिकारी ने बताया कि बम पहले ही वाहन में लगा दिए गए थे। दो बम में विस्फोट हो गया, जबकि एक अन्य बस से गिर गया था।

हमले की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन विद्रोही और जिहादी अब भी देश की सीमाओं के भीतर मौजूद हैं और राष्ट्रपति बशर असद को सत्ता से बाहर करने की लगातार मांग करते रहे हैं।

इस बीच, एक अन्य घटना को लेकर राहत कर्मियों ने बताया कि देश के उत्तर-पश्चिम स्थित इदलिब प्रांत के अरिहा शहर विद्रोहियों से कब्जा वापस लेने की कार्रवाई के दौरान सरकारी बलों द्वारा की गई बमबारी में चार बच्चों और एक महिला समेत 10 लोगों की मौत हो गई।

संयुक्त राष्ट्र के उप क्षेत्रीय मानवीय समन्वय मार्क कट्स ने बमबारी की इस घटना को चौंकाने वाला करार दिया।

सरकारी मीडिया ने एक सैन्य अधिकारी के हवाले से बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बम में दूर से किसी यंत्र से विस्फोट किया गया या उसमें विस्फोट के लिए समय निर्धारित करने का यंत्र लगा था। विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे से थोड़ी देर पहले हुआ। अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि मृतक सभी यात्री हैं या कोई और भी विस्फोट में मारा गया है।

विस्फोट एक पुल के नीचे मुख्य बस स्थानांतरण बिंदु पर हुआ, जहां वाहन एकत्रित होकर राजधानी के विभिन्न इलाकों के लिए निकलते हैं।

सीरिया के सरकारी टीवी चैनल पर दिखाये जा रहे फुटेज में मध्य दमिश्क में विस्फोट में क्षतिग्रस्त हुई बस नजर आ रही है। खबर में बताया गया कि धमाका उस समय हुआ, जब लोग अपने काम पर और बच्चे स्कूल जा रहे थे।

विस्फोट के करीब एक घंटे के बाद ही घटनास्थल को साफ कर दिया गया और क्षतिग्रस्त बस को भी वहां से हटा दिया गया।

दमिश्क पुलिस कमांडर मेजर जनरल हुसैन जुमा ने सरकारी टीवी चैनल से कहा कि पुलिस बल ने घटना के तुरंत बाद इलाके की घेराबंदी कर यह सुनिश्चित किया कि और कोई बम मौजूद नहीं हो।

जुमा ने कहा कि धमाके में 14 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल