लाइव न्यूज़ :

तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन का दावा, 'यूक्रेन जंग खत्म करना चाहते हैं रूसी राष्ट्रपति पुतिन'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 21, 2022 10:12 IST

तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के उद्घाटन सत्र में यूक्रेन-रूस जंग पर चर्चा करते हुए कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन जंगी बंदूकों को खामोश करने के लिए गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन का दावा रूसी राष्ट्रपति पुतिन अब यूक्रेन जंग को लंबा नहीं खिंचना चाहते हैंपीएम मोदी के साथ मुलाकात में भी पुतिन ने कहा था कि वो युद्ध को खत्म किये जाने पर विचार कर रहे हैंतुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने यूएन महासभा में कहा कि युद्ध समाप्ति के लिए दोनों को रास्ता बनाना चाहिए

न्यूयॉर्क: यूक्रेन-रूस यूद्ध के बारे में तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अब जंग को और लंबा नहीं खिंचते हुए इसे खत्म करने के बारे में गंभीरता से विचार कर रहे हैं। वैसे इस संबंध में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पिछले शुक्रवार को समरकंद में आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन में भारत के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई मुलाकात में भी चर्चा के दौरान कहा था कि वो यूक्रेन युद्ध को जल्द समाप्त करने पर विचार कर रहे हैं।

एससीओ शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से यह भी कहा था कि "यह युद्ध का कोई युग नहीं है।" जिसके जवाब में पुतिन ने कहा, "हम इसे जल्द से जल्द रोकने की पूरी कोशिश करेंगे।" तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के उद्घाटन सत्र में कहा, "हम सभी को रूस-यूक्रेन युद्ध समस्या में एक उचित व्यावहारिक और कूटनीतिक समाधान खोजने की जरूरत है जो दोनों पक्षों को युद्ध संकट से बाहर निकलने का एक सम्मानजनक रास्ता दे।"

समाचार वेबसाइट द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने यूक्रेन-रूस जंग में इस खबर की पुष्टि की है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन अब इस युद्ध को रोकने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। तुर्की प्रमुख एर्दोगन की बातों को उस समय बल मिलता हुई दिखाई दिया जब यूक्रेन के डोनेट्स्क, लुहान्स्क, खेरसॉन और ज़ापोरिज्जिया के रूसी-नियंत्रित क्षेत्रों के अलगाववादी नेताओं ने औपचारिक रूप से रूसी संघ में शामिल होने के लिए एक जनमत संग्रह की तारीखों की घोषणा कर दी है।

इसके अलावा युद्ध क्षेत्र से आ रही खबरों के मुताबिक रूस यूक्रेन के साथ 200 कैदियों की अदला-बदली के संबंध में भी बात कर रहा है। वहीं तुर्की दोनों पक्षों की ओर से हथियार डाले जाने के संबंध में सक्रिय रूप से बीच का रास्ता तलाश रहा है।

पीएम मोदी और पुतिन के बीत हुई चर्चा के विषय में रूस में पूर्व राजदूत पी एस राघवन ने कहा, “यूक्रेन-रूस युद्ध समाप्त होना दोनों पक्षों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। इसी तरह की स्थिति मार्च में हुई जब दोनों पक्ष सशर्त रूप से एक समझौते पर पहुंचे, लेकिन उस समय युद्ध को नहीं रोका जा सकता था।”

इस बीच इस सप्ताह न्यूयॉर्क में शुरू हो रही संयुक्त राष्ट्र महासभा की कार्यवाही में रूस-यूक्रेन युद्ध के हावी होने के आसार नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की हथियारों और सहायता वितरण में तेजी लाने के लिए बुधवार को यूएम महासभा को संबोधित भी करेंगे।

टॅग्स :Recep Tayyip Erdoanवोलोदिमीर जेलेंस्कीनरेंद्र मोदीयूक्रेनरूसRussia
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी