लाइव न्यूज़ :

Turkey-Syria earthquake: तुर्किए-सीरिया भूकंप में 45 हजार के पार पहुंची मरने वालों की संख्या, जानें

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 18, 2023 10:42 IST

तुर्किए और सीरिया में छह फरवरी को आए भीषण भूकंप से मरने वालों की संख्या 45,000 से अधिक हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमलबे से और शव निकाले जाने के साथ मृतकों की संख्या आगे और बढ़ने की आशंका है।तुर्किए और सीरिया में छह फरवरी को आए भीषण भूकंप से मरने वालों की संख्या 45,000 से अधिक हो गई है।दिन गुजरने के साथ मलबे में फंसे लोगों के जिंदा होने की संभावना भी घटती जा रही है।

अंकारा: तुर्किए और सीरिया में छह फरवरी को आए भीषण भूकंप से जमींदोज इमारतों के मलबे में दबे लोगों को लेकर बचाव कार्य जारी है। बचावकर्मी लगातार शव बाहर निकाल रहे हैं। दिन गुजरने के साथ मलबे में फंसे लोगों के जिंदा होने की संभावना भी घटती जा रही है। इस बीच भूकंप से मरने वालों की संख्या 45,000 से अधिक हो गई है। मलबे से और शव निकाले जाने के साथ मृतकों की संख्या आगे और बढ़ने की आशंका है।

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने तुर्की राहत अभियान के लिए 1 बिलियन डॉलर से अधिक की धनराशि की अपील की है और सीरियाई लोगों के लिए 400 मिलियन डॉलर की अपील शुरू की है। इसके अलावा विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को तुर्किए और सीरियाई अरब गणराज्य दोनों में भूकंप के बाद स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने के लिए 84.5 मिलियन डॉलर की अपील की।

संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने एक बयान में कहा, "फ्लैश अपील इस मानवीय आपदा के बाद दोनों देशों में स्वास्थ्य की स्थिति, स्वास्थ्य के लिए मुख्य खतरों, भूकंप के बाद से डब्ल्यूएचओ की प्रतिक्रिया और दोनों देशों में स्वास्थ्य प्रभावों को संबोधित करने की प्राथमिकताओं को रेखांकित करती है।" मालूम हो, भूकंप प्रभावित तुर्किए में बचाव अभियान में हिस्सा लेने के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के दो दल शुक्रवार को भारत लौट आए।

एनडीआरएफ के कुल तीन दलों को सात फरवरी को तुर्किए भेजा गया था। तुर्किए को सभी संभव सहायता देने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के बाद ये तीन दल वहां भेजे गये थे। आधिकारिक आंकड़े के अनुसार तुर्किए के गजियानटेप प्रांत के नुरदागी में एनडीआरएफ कर्मियों ने दो को मलबे से जिंदा निकाला और 85 शव भी खोजे। एक सरकारी बयान के अनुसार उन्होंने 39 घायलों को चिकित्सा सहायता भी प्रदान की। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :तुर्कीसीरियाभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वएयरबस 330 विमान में 277 यात्री थे सवार, काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त टर्किश एयरलाइंस विमान में आग, सुरक्षित निकाले गए यात्री, वीडियो

क्राइम अलर्टदिल्ली लाया गया दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी सलीम डोला?, अमित शाह ने एक्स पर लिखा-अब ड्रग सरगना चाहे कहीं भी छिपे, कोई जगह सुरक्षित नहीं, वीडियो

विश्वEarthquake in America: नेवादा के सिल्वर स्प्रिंग्स में 5.7 की तीव्रता से कांपी धरती, लोगों में दहशत

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?