लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की ‘ओरल’ खुराक वाले नये टीके का दक्षिण अफ्रीका में परीक्षण शुरू

By भाषा | Updated: December 16, 2021 18:35 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग,16 दिसंबर अमेरिकी/इजराइली फार्मास्युटिकल कंपनी ओरामेड की अनुषंगी ओरावैक्स मेडिकल इंक ने दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 की ‘ओरल’ खुराक वाले अपने नये टीके के प्रथम चरण का क्लिनिकल परीक्षण शुरू कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया में गलत सूचना फैलाये जाने के चलते व्यापक स्तर पर लोगों के टीका लगवाने में हिचक के बीच दक्षिण अफ्रीका टीकाकरण के जरिए आबादी के बड़े हिस्से में प्रतिरक्षा के लक्ष्य को हासिल करने में संघर्ष कर रहा है।

साथ ही, टीकाकरण के विरोध में कुछ राजनीतिक दलों सहित एक मजबूत लॉबी भी है।

ओरामेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नदाव किद्रों ने एक बयान में कहा, ‘‘हम तेजी से इस अध्ययन को पूरा करने की उम्मीद कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका प्रथम चरण के अध्ययन के लिए एक बेहतर स्थान है क्योंकि यह फिलहाल कोविड के मामलों में तीव्र वृद्धि का सामना कर रहा है और इसने पर्याप्त मात्रा में टीके हासिल करने के लिए संघर्ष किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा यह दृढ़ विश्वास है कि ओरल खुराक वाला टीका सिंरीज (सूई) की जरूरत को खत्म कर देगा और टीके के वितरण और उसकी खुराक लगाने को आसान बनाएगा। इससे दक्षिण अफ्रीका और इसके जैसे देशों में टीकाकरण दर बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला