लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 महामारी का प्रकोप बढ़ा

By भाषा | Updated: August 18, 2021 09:47 IST

Open in App

सिडनी, 18 अगस्त (एपी) ऑस्ट्रेलिया के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य में बुधवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 633 नए मामले सामने आए और सिडनी से बाहर भी डेल्टा स्वरूप के प्रसार को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। न्यू साउथ वेल्स में इससे पहले शनिवार को रिकॉर्ड 466 मामले सामने आए थे। सिडनी इसी राज्य का हिस्सा है। वहीं मंगलवार को तीन और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 60 हो गई। राज्य की स्वास्थ्य अधिकारी कैरी चांट ने कहा, ‘‘संक्रमण के बढ़ते मामले गंभीर चिंता का विषय हैं। मैं बेहद चिंतित हूं।’’ हाल के दिनों में संक्रमण के मामले राज्य के पश्चिमी, उत्तरी और मध्य क्षेत्रों से भी सामने आए हैं। डिप्टी प्रीमियर जॉन बरीलारो ने कहा कि वायरस का डेल्टा स्वरूप न्यू साउथ वेल्स के इलाके में गंभीर स्वास्थ्य संबंधी चिंता का विषय बन गया है। सिडनी में 26 जून से ही लॉकडाउन लगा हुआ है और शनिवार से पूरे राज्य में भी लॉकडाउन लागू हो गया है। प्रीमियर ग्लेडिस बेरेजीकलियान ने सिडनी में कड़े प्रतिबंधों की जरूरत को लेकर हो रही आलोचना को खारिज कर दिया। उन्होंने इस लॉकडाउन को ‘बेहद कड़ा’ करार देते हुए कहा कि ये प्रतिबंध स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर हैं। वहीं न्यू साउथ वेल्स के पड़ोसी क्षेत्र व देश की राजधानी कैनबरा में संक्रमण के 22 मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटUsman Khawaja Retirement: 87 मैच, 157 पारी, 6206 रन, 1 दोहरा, 16 शतक और 28 फिफ्टी, 2011 में सिडनी से शुरुआत और 2026 में सिडनी में ही पारी विराम?

क्रिकेटUsman Khawaja Retirement: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लेंगे संन्यास, सिडनी में खेलेंगे अपना आखिरी मैच

विश्वWATCH: नए साल की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी के लिए सिडनी हार्बर के पास जमा हुई भीड़, वीडियो वायरल

विश्वऑस्ट्रेलियाई सरकार ने चेतावनियों की अनदेखी की !

विश्वसिडनी बॉन्डी बीच हनुक्का उत्सवः पिता-पुत्र ने 15 लोगों की ली जान, मृतकों की उम्र 10 से 87 वर्ष के बीच, 50 वर्षीय हमलावर पिता ढेर और 24 वर्षीय बेटा घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल