लाइव न्यूज़ :

दो विश्व युद्ध, फ्लू और कोरोना महामारी देख चुकी हैं 109 साल की ब्रिटेन की सबसे बूढ़ी महिला लुइसा विल्सन

By वैशाली कुमारी | Updated: July 30, 2021 21:21 IST

स्कॉटलैंड की लुइसा विल्सन को 109 वें जन्मदिन पर बर्थडे कार्ड मिले हैं जिनमें से 6th कार्ड ब्रिटेन की रानी ने दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देलुइसा का जन्म 1912 में हुआ था वह अपने पांच भाई और बहनों में सबसे बड़ी हैं। स्कॉटलैंड की लुइसा विल्सन को 109 वें जन्मदिन पर कई बर्थडे कार्ड मिले हैं।

स्कॉटलैंड की सबसे ज्यादा उम्रदराज महिला 109 साल की हो गई है। महिला ने दो विश्व युद्ध, स्पेनिश फ्लू और कोरोना वायरस जैसी महामारी को अपनी आंखों से देखा है। स्कॉटलैंड की लुइसा विल्सन को 109 वें जन्मदिन पर कई बर्थडे कार्ड मिले हैं, जिनमें से ब्रिटेन की रानी की ओर से मिला छठा कार्ड भी शामिल है। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अपने लंबे और सुखी जीवन का श्रेय मिठाइयों को दिया है। लुइसा विल्सन ने अपना जन्मदिवस बेलीव्यू क्रिसेंट स्थित अपने घर पर परिवार और दोस्तों के साथ मनाया जिसके बाद उन्हें उनके पड़ोसियों द्वारा’ बेलीव्यू की बेल’ का शीर्षक दिया गया है।

लुइसा की बेटी ने बताया कि उनकी मां इस बात को मानने से इंकार करती है कि वह अब देश की सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति हैं, मुरियल ने मीडिया को भी बताया वह इस पर विश्वास नहीं करती और वह इसे झूठ मानती हैं।

लुइसा का जन्म 1912 में हुआ था वह अपने पांच भाई और बहनों में सबसे बड़ी हैं। अपने परिवार की एकमात्र जीवित सदस्य हैं। लुइसा के पति रॉबर्ट का निधन 1989 में हो गया था, इनकी दो बेटियां हैं मुरियल और एलेनोर। लुईसा, एमी और स्टुअर्ट की दादी हैं और 2 वर्षीय एले की परदादी हैं। इन लोगों के बीच 107 साल की उम्र का अंतर है। 

लुइसा के 109 वें जन्मदिन पर उनकी बेटी मुरियल ने कहा कि “मेरी मां के जन्मदिवस का दिन बहुत प्यारा गुजरा, हमारे साथ पूरा परिवार और दोस्त भी थे। उन्होंने कहा, “इस दिन हमें काफी सरप्राइज मिले इसके साथ-साथ बहुत सारे कार्ड, फूल और चॉकलेट आए थे।“

टॅग्स :ब्रिटेनअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी