लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन की सीमा के पास सैनिकों की तैनाती नाटो को जवाब है :रूस

By भाषा | Updated: April 13, 2021 22:24 IST

Open in App

मास्को, 13 अप्रैल (एपी) रूस के रक्षा मंत्री ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन की सीमा के पास देश के पश्चिमी भाग में बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती नाटो से खतरे के बीच सैन्य अभ्यास की तैयारियों का हिस्सा है।

रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने कहा कि पश्चिमी रूस में सैन्य अभ्यास और दो हफ्ते तक चलेगा।

उन्होंने शीर्ष सैन्य अधिकारियों की बैठक में कहा कि जारी सैन्य अभ्यास अमेरिका और नाटो के सदस्य देशों द्वारा रूस की सीमा के पास उनके सैनिक बढ़ाने की निरंतर कोशिशों का जवाब है।

इस बीच, व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर वार्ता के दौरान इस घटनाक्रम को लेकर चिंता जताई और रूस से तनाव घटाने की अपील की।

वहीं, एक अलग बैठक में यूक्रेन के विदेश मंत्री, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लीकेंन और नाटो के महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने यूक्रेन का पुरजोर समर्थन किया तथा रूस को पूर्व सोवियत संघ की पूर्वी सीमा पर सैनिकों की तैनाती बढ़ाने के खिलाफ चेतावनी दी।

हालिया तनाव के बीच, अमेरिका ने तुर्की से कहा कि दो अमेरिकी युद्ध पोत 14 और 15 अप्रैल को वापस काला सागर जाएंगे तथा वहा चार और पांच मई तक रूकेंगे। काला सागर में अतीत में अमेरिकी युद्ध पोतों के निरंतर जाने से रूस नाराज रहा है।

वहीं, रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने अमेरिकी युद्ध पोतों की ताजा तैनाती की निंदा करते हुए इसे खुलेआम उकसाने वाला बताया। उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी जहाजों का हमारे तटों से कोई लेना देना नहीं होना चाहिए। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे हमारी शक्ति की परीक्षा ले रहे हैं और हमारे सब्र से खिलवाड़ कर रहे हैं। ’’

उन्होंने मंगलवार को फिर से कहा , ‘‘यदि किसी तरह का तनाव बढ़ता है तो हम अपनी सुरक्षा सुनश्चित करने के लिए हर चीज करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब