लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के कारण बेथलहम और अन्य स्थानों पर क्रिसमस का उत्साह फीका हुआ

By भाषा | Updated: December 24, 2020 19:35 IST

Open in App

बेथलहम, 24 दिसंबर (एपी) बेथलहम में बृहस्पतिवार को अनेक बैंड ने उत्साह के साथ परेड निकाली लेकिन जीसस के जन्मस्थान पर क्रिसमस की पूर्व संध्या के समारोहों की चमक कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन संबंधी पाबंदियों की वजह से फीकी हो गयी और कुछ ही लोग परेड देखने पहुंचे।

दुनियाभर में ऐसा ही नजारा देखने को मिला जहां पारिवारिक आयोजन और सामूहिक प्रार्थना सभाएं छोटे स्तर पर आयोजित हुईं या उन्हें निरस्त कर दिया गया।

ऑस्ट्रेलिया में लोगों को सामाजिक दूरी रखते हुए चर्च में प्रार्थना सभाओं में भाग लेने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करने पड़े।

इटली में कर्फ्यू लगने से कुछ घंटे पहले पोप फ्रांसिस वेटिकन में प्रार्थना सभा में भाग लेने वाले हैं जहां लगभग नहीं के बराबर लोग होंगे।

यूरोप में अन्य स्थानों पर भी समारोह निरस्त कर दिये गये हैं या उन्हें छोटे स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। क्योंकि पूरे महाद्वीप में वायरस के नये प्रकार के सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़ गये हैं।

क्रिसमस की पूर्वसंध्या पर ब्रिटेन के डोवर बंदरगाह पर हजारों ट्रक चालक और यात्री जाम में फंस गये। कोरोना वायरस की जांच की धीमी रफ्तार की वजह से यह स्थिति बनी।

बेथलहम में अधिकारियों ने खराब स्थिति के मद्देनजर आयोजनों के लिए काफी कोशिश की।

मेयर एंटोन सलमान ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस की वजह से तथा पर्यटन की कमी के कारण सभी तरह के अवरोधों और चुनौतियों के बावजूद बेथलहम शहर अब भी उम्मीद के साथ भविष्य को देख रहा है और हरसंभव मानवीय तथा धार्मिक मायनों में क्रिसमस मनाएगा।’’

क्रिसमस मनाने के लिए हजारों विदेशी पर्यटक बेथलहम आते हैं लेकिन इजराइल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा बंद होने से इस साल विदेशी लोग नहीं आ सके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

विश्व अधिक खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत