लाइव न्यूज़ :

तालिबान ने अमेरिका को दी धमकी, कहा-31 अगस्त तक अफगानिस्तान खाली करो, नहीं तो...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2021 19:47 IST

तालिबान के एक प्रवक्ता ने कहा है कि अमेरिका को 31 अगस्त तक अफगानिस्तान से लोगों को निकालने का काम पूरा कर लेना चाहिए और यह समयसीमा नहीं बढ़ायी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देबाइडन प्रशासन ने अफगानिस्तान से सभी अमेरिकी सैनिकों की वापसी के लिए 31 अगस्त की तारीख तय की है।तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि उनका समूह समय सीमा ‘‘बढ़ाए जाने की बात नहीं’’ स्वीकार करेगा। मुजाहिद ने कहा कि देश में जनजीवन सामान्य हो रहा है लेकिन हवाईअड्डे पर अव्यवस्था समस्या बनी हुई है।

काबुलः तालिबान ने कहा कि काबुल में कहीं भी 'घर-घर' तलाशी नहीं हुई है, क्योंकि वह पहले ही आम माफी की घोषणा कर चुका है।

 

 

काबुल में तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने यह भी कहा कि नेशनल रेडियो टेलीविजन सहित सभी मीडिया आउटलेट्स ने "बिना किसी डर या झिझक के" अपनी गतिविधियों को फिर से शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि वे पंजशीर में शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

तालिबान के एक प्रवक्ता ने कहा है कि अमेरिका को 31 अगस्त तक अफगानिस्तान से लोगों को निकालने का काम पूरा कर लेना चाहिए और यह समयसीमा नहीं बढ़ायी जाएगी। बाइडन प्रशासन ने अफगानिस्तान से सभी अमेरिकी सैनिकों की वापसी के लिए 31 अगस्त की तारीख तय की है।

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि उनका समूह समय सीमा ‘‘बढ़ाए जाने की बात नहीं’’ स्वीकार करेगा। मुजाहिद ने कहा कि देश में जनजीवन सामान्य हो रहा है लेकिन हवाईअड्डे पर अव्यवस्था समस्या बनी हुई है। कई अफगान देश पर तालिबान का कब्जा होने के बाद बाहर भागने के लिए व्यग्र हैं।

मुजाहिद ने कहा कि उन्हें तालिबान और ‘सीआईए’ के बीच किसी भी बैठक की "जानकारी" नहीं है। हालांकि मुजाहिद ने इस तरह की बैठक से इनकार नहीं किया। एक अधिकारी का कहना है कि अमेरिकी एजेंसी के निदेशक ने सोमवार को काबुल में तालिबान के शीर्ष राजनीतिक नेता से मुलाकात की।

मुजाहिद का कहना है कि अमेरिका को अफगान अभिजात वर्ग को देश छोड़ने के लिए प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि तालिबान पंजशीर में समस्या को शांतिपूर्ण ढंग से हल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एक हफ्ते पहले उन्होंने वादा किया था कि तालिबान इस्लामिक कानून के मानदंडों के भीतर महिलाओं के अधिकारों का सम्मान करेगा।

तालिबान ने महिलाओं को काम पर लौटने के लिए प्रोत्साहित किया है और लड़कियों को स्कूल लौटने की इजाजत दी है, दरवाजे पर इस्लामी स्कार्फ बांट रहे हैं। एक महिला न्यूज एंकर ने सोमवार को एक टीवी स्टूडियो में तालिबान के एक अधिकारी का इंटरव्यू लिया।

 

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानअमेरिकारूसजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत