लाइव न्यूज़ :

तालिबान ने उत्तर अफगानिस्तान में सात नागरिकों को मार डाला, हमले के लिए ठहराया अमेरिकी सेना को दोषी

By भाषा | Updated: April 8, 2020 17:02 IST

अफगानिस्तान के अधिकारी के इस दावे को तालिबान ने नकार दिया है और आतंकी गुट के प्रवक्ता कारी यूसुफ अहमदी ने दावा किया कि बच्चे ड्रोन हमले में मारे गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतालिबान की ओर से अभी तत्काल इसकी पुष्टि नहीं की गई है कि हमले के पीछे उसका हाथ है।तालिबान ने हमले के लिए अमेरिकी सेनाओं को दोषी ठहराया।

काबुल।अफगानिस्तान के उत्तरी बाख प्रांत में तालिबान ने कम से कम सात अफगान नागरिकों को मार डाला। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को दी। स्थानीय पुलिस प्रमुख सईद आरिफ इकबाली के अनुसार, आतंकवादियों ने मंगलवार की दोपहर शोलगारा जिले में नागरिकों को अगवा कर लिया और बाद में उन्हें मार डाला।

तालिबान की ओर से अभी तत्काल इसकी पुष्टि नहीं की गई है कि बाख में हमले के पीछे उसका हाथ है। यह हिंसा ऐसे समय में हुई है जब तालिबान ने कहा है कि अमेरिका के साथ उसका शांति समझौता टूटने के कगार पर आ गया है।

तालिबान ने इसके लिए अमेरिका द्वारा शांति समझौते के कथित उल्लंघन को जिम्मेदार ठहराया है, हालांकि वाशिंगटन ने इससे इनकार किया है। अमेरिका और तालिबान के बीच इस शांति समझौते पर हस्ताक्षर फरवरी के अंत में कतर में हुआ था।

कंधार के प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता बहीर अहमदी के अनुसार, प्रांत के दमन जिले में मोर्टार का गोला गिरने से तीन बच्चे मारे गए और पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। तालिबान ने हमले के लिए अमेरिकी सेनाओं को दोषी ठहराया और आतंकी गुट के प्रवक्ता कारी यूसुफ अहमदी ने दावा किया कि बच्चे ड्रोन हमले में मारे गए हैं।

हालांकि, अमेरिकी सैन्य प्रवक्ता कर्नल सोनी लेगेट ने क्षेत्र में हथियारों के किसी भी उपयोग से इनकार किया। गवर्नर के प्रवक्ता अहमदी ने कहा कि मंगलवार की शाम हुए मोर्टार हमले की जांच शुरू कर दी गई है।

लेगेट ने ट्वीट किया, ‘‘हम तालिबान से हिंसा को कम करने के लिए किेए गए अपने आह्वान को दोहराते हैं।’’ यह हमला ऐसे समय हुआ जब अफगानिस्तान में कोरोना वायरस के 423 मामले सामने आये हैं जिसमें से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है।

टॅग्स :तालिबानअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा