लाइव न्यूज़ :

तालिबान ने अल्पसंख्यक समुदाय के नौ लोगों की हत्या की : एमनेस्टी

By भाषा | Updated: August 20, 2021 16:49 IST

Open in App

बर्लिन, 20 अगस्त (एपी) अफगानिस्तान में हजारा अल्पसंख्यक समुदाय के कई सदस्यों के उत्पीड़न एवं हत्या के लिए तालिबान जिम्मेदार है। यह बात एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कही है। अधिकार समूह ने शुक्रवार को कहा कि अफगानिस्तान में इसके शोधकर्ताओं ने गजनी प्रांत में प्रत्यक्षदर्शियों से बात की जिन्होंने बताया कि किस तरह तालिबान ने चार से छह जुलाई के बीच मुंदाराख्त के गांव में नौ लोगों की हत्या कर दी। इसने बताया कि छह लोगों की गोली मारकर हत्या की गई जबकि तीन लोगों को प्रताड़ित कर मार डाला गया। एमनेस्टी इंटरनेशनल के प्रमुख एग्नेस कालामार्ड ने कहा कि जघन्यता ‘‘तालिबान के पहले के रिकॉर्ड की याद दिलाता है और बताता है कि तालिबान का शासन कितना क्रूर हो सकता है।’’ अधिकार समूह ने चेतावनी दी कि कई हत्याएं हुई होंगी लेकिन अभी तक उनके बारे में सूचना नहीं है क्योंकि तालिबान ने अपने कब्जे वाले कई इलाकों में फोन सेवाएं काट दी हैं ताकि तस्वीरें प्रकाशित नहीं हों। इससे इतर ‘रिपोर्टर्स विदाउट बोर्डर्स’ समूह ने बताया कि तालिबान के लड़ाकों ने जर्मन प्रसारक ‘ड्वेश वेले’ के लिए काम करने वाले अफगानिस्तान के एक पत्रकार के परिवार के सदस्य को मार दिया है। समूह के जर्मन शाखा की कात्जा ग्लोगर ने कहा, ‘‘तालिबान का क्रूर कृत्य दिखाता है कि अफगानिस्तान में स्वतंत्र मीडियाकर्मियों का जीवन काफी खतरे में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत