लाइव न्यूज़ :

लड़ाकू विमानों और नौसेनिक पोतों के जरिए ताइवान को घेरकर निगरानी कर रहा है चीन, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

By शिवेंद्र राय | Updated: August 20, 2022 11:10 IST

अमेरिकी हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद चीन-ताइवान के बीच तवान बढ़ गया है। चीन की सेना लगातार द्वीपीय देश ताइवान की सीमा पर जल और हवाई क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां कर रही है। चीन ने ताइवान पर चारो तरफ से नजर रखने के लिए अपने 21 लड़ाकू विमान और 5 नौसेनिक जहाजों के लगा रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देताइवान को चारो तरफ से घेर कर निगरानी कर रहा है चीनचीन की नौसेना और वायुसेना रख रहीं हैं ताइवान पर नजरनैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद चीन-ताइवान के बीच तवान बढ़ गया है

ताइपे: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद से ही शुरू हुआ चीन और ताइवान के बीच का तनाव समाप्त होता नहीं दिख रहा है। ताइवान को लेकर चीन की आक्रामक गतिविधियां लगातार जारी हैं। अब एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि चीन लगातार ताइवान की जासूसी कर रहा है। चीन ने ताइवान पर चारो तरफ से नजर रखने के लिए अपने लड़ाकू विमान और नौसेनिक जहाजों के लगा रखा है।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि उसने शुक्रवार शाम 5 बजे तक देश भर में चीन की सेना के 17 विमानों और पांच जहाजों को ट्रैक किया था। ताइवानी सेना ने बताया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स (पीएलएएएफ) के 17 युद्धक विमानों में से आठ ने ताइवान जलडमरूमध्य के ऊपर मध्य रेखा को पार किया। इन विमानों में जेएच -7 लड़ाकू-बमवर्षक, सुखोई -30 और जे -11 जैसे जेट शामिल थे। ताइवानी सेना यह भी बताया कि जेएच -7 और  सुखोई -30 लडाकू विमानों ने जेट ने ताइवान के उत्तरी छोर पर मध्य रेखा को पार किया जबकि दो जे-11 लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी छोर पर ऐसा किया।

चीन की ये हरकतें नैंसी पेलोसी की यात्रा के बाद से ही जारी हैं। हाल ही में ताइवान जलडमरूमध्य के ऊपर 51 चीनी युद्धक विमानों और एक बैलेस्टिक मिलाइल को भी ताइवानी सेना द्वारा ट्रैक किया गया था। बीते रविवार को एक अन्य अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने ताइवान की यात्रा की। इस दौरान चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह दिखाया गया कि चीनी लड़ाकू विमान ताइवान पेन्गु द्वीपों तक पहुंच गए हैं। इस घटना से दोनो देशों के बीच तनाव और बढ़ गया।

ताइवान भी कर रहा है तैयारी

चीन के आक्रामक व्यवहार और संभावित हमले के खतरे को देखते हुए ताइवान ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। ताइवान अपने नागरिकों को इस बात का प्रशिक्षण दे रहा है कि चीनी हवाई हमले से बचने के लिए उन्हें क्या करना चाहिए। हमले की स्थिति में तत्काल सड़कों को खाली करने के अभ्यास के लिए शहरों में सायरन बजाकर लोगों को ट्रेनिंग दी जा रही है। ताइवान की सेना युद्ध के हालात से निपटने की तैयारी में है। अफसरों को खास निर्देश दिए गए हैं और बड़े अफसरों और सैनिकों की छुट्टियां कर दी गई हैं। ताइवानी नौसेना के जंगी जहाज पूरी तैयारी के साथ अपने देश के चारों तरफ नजर रख रहे हैं।

टॅग्स :Taiwanनैंसी पेलोसीNancy PelosiअमेरिकानेवीnavySukhoi
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?