लाइव न्यूज़ :

नेपाल में रिजॉर्ट के कमरे में संदिग्ध गैस रिसाव, चार बच्चों समेत आठ भारतीय पर्यटकों की मौत

By भाषा | Updated: January 21, 2020 15:23 IST

पुलिस अधीक्षक सुशील सिंह राठौर ने बताया कि रिजॉर्ट के कमरे में बेहोश मिले इन भारतीय नागरिकों को एचएएमएस अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हिमालय टाइम्स की खबर के अनुसार दो दंपत्ति और चार बच्चे, 15 लोगों के उस समूह का हिस्सा थे जो केरल से पोखरा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार की रात मकवानपुर जिले के दमन में एवरेस्ट पैनोरमा रिजॉर्ट में रुके थे।एक कमरे में रुके थे और उन्होंने खुद को गर्म रखने के लिए गैस हीटर चालू किया।

नेपाल में एक रिजॉर्ट के कमरे में संदिग्ध गैस रिसाव के कारण मंगलवार को चार बच्चों समेत आठ भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

पुलिस अधीक्षक सुशील सिंह राठौर ने बताया कि रिजॉर्ट के कमरे में बेहोश मिले इन भारतीय नागरिकों को एचएएमएस अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हिमालय टाइम्स की खबर के अनुसार दो दंपत्ति और चार बच्चे, 15 लोगों के उस समूह का हिस्सा थे जो केरल से पोखरा गया था।

वे अपने घर वापस लौट रहे थे और सोमवार की रात मकवानपुर जिले के दमन में एवरेस्ट पैनोरमा रिजॉर्ट में रुके थे। रिजॉर्ट के प्रबंधक के अनुसार, ये लोग एक कमरे में रुके थे और उन्होंने खुद को गर्म रखने के लिए गैस हीटर चालू किया।

प्रबंधक ने बताया कि पर्यटकों ने कुल चार कमरे बुक किये थे और उनमें से आठ लोग एक कमरे में रुके हुए थे और शेष अन्य कमरे में ठहरे थे। प्रबंधक ने बताया कि कमरे की सभी खिड़कियां और दरवाजे अंदर से बंद थे। 

टॅग्स :नेपालइंडियासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत