लाइव न्यूज़ :

ईंधन के लिए श्रीलंका ने विभिन्न देशों से किया अनुरोध, कहा- जो हमारी मदद करेगा हम उसकी सराहना करते हैं

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 16, 2022 14:31 IST

श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकेरा ने कहा कि हम रूसी सरकार के साथ भी चर्चा कर रहे हैं...शुरुआती बैठकें रूस में हुई हैं। विजेसेकेरा ने कहा कि हमने अपनी जरूरतें बता दी हैं और हम उस पर काम कर रहे हैं। हम यह सुनने का इंतजार कर रहे हैं कि श्रीलंका को किस तरह की सुविधा दी जाएगी। 

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकेरा ने कहा कि इस समय  भारत सरकार ही एकमात्र ऐसा देश है जिसने हमें एक क्रेडिट लाइन प्रदान की है।श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने संसद अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्धने को एक मुलाकात में यह आश्वासन दिया।

कोलंबो: श्रीलंका सात दशकों में सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहा है, जिसके चलते लोग खाद्य पदार्थ, दवा, ईंधन और अन्य जरूरी वस्तुएं खरीदने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस बीच 2.2 करोड़ की आबादी वाले देश श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकेरा ने शनिवार को कहा कि हमने विभिन्न देशों से (ईंधन के लिए) अनुरोध किया है। इसलिए, कोई भी देश जो हमारी मदद के लिए आता है, हम उसकी सराहना करते हैं।

उन्होंने कहा कि इस समय  भारत सरकार ही एकमात्र ऐसा देश है जिसने हमें एक क्रेडिट लाइन प्रदान की है। हम रूसी सरकार के साथ भी चर्चा कर रहे हैं...शुरुआती बैठकें रूस में हुई हैं। विजेसेकेरा ने कहा कि हमने अपनी जरूरतें बता दी हैं और हम उस पर काम कर रहे हैं। हम यह सुनने का इंतजार कर रहे हैं कि श्रीलंका को किस तरह की सुविधा दी जाएगी। 

बता दें कि भारत ने श्रीलंका में अभूतपूर्व राजनीतिक संकट और आर्थिक बदहाली के बीच शनिवार को उसे आश्वस्त किया कि वह देश के लोकतंत्र, स्थिरता और आर्थिक बहाली में सहयोग करता रहेगा। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने संसद अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्धने को एक मुलाकात में यह आश्वासन दिया। यह मुलाकात ऐसे समय हुई जब एक दिन पहले अभयवर्धने ने गोटबाया राजपक्षे का राष्ट्रपति पद से इस्तीफा मंजूर कर लिया था।

टॅग्स :श्रीलंकाभारतरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत