लाइव न्यूज़ :

Sri Lanka Economic Crisis: सार्वजनिक संपत्ति लूटने और आम लोगों को चोट पहुंचाने वाले को गोली मारने का आदेश, झड़प में आठ की मौत, 250 घायल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 10, 2022 21:14 IST

Sri Lanka Economic Crisis: श्रीलंका में अभूतपूर्व आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को थल सेना, वायुसेना और नौसेना कर्मियों को सार्वजनिक संपत्ति को लूटने या आम लोगों को चोट पहुंचाने वाले किसी भी दंगाई को गोली मारने का आदेश दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ कार्यालयों को भी आग के हवाले कर दिया गया।अमेरिका ने कहा कि अस्थिर स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है।भोजन, ईंधन और बिजली की भारी कमी हो गई।

Sri Lanka Economic Crisis: श्रीलंका के सशस्त्र बलों को मंगलवार को सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले या जान जोखिम में डालने वाले किसी भी व्यक्ति को गोली मारने का आदेश दिया गया है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे द्वारा लोगों से ''हिंसा और बदले की भावना वाले कृत्य'' रोकने की अपील के बाद मंत्रालय का यह आदेश सामने आया है।

श्रीलंका में तत्कालीन प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के समर्थकों द्वारा, देश में घोर आर्थिक संकट पर उन्हें हटाने की मांग कर रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर हमला करने के बाद सोमवार को हिंसा भड़क गई थी, जिसमें आठ लोगों की जान चली गई। वहीं, कोलंबो और अन्य शहरों में हुई हिंसा में 200 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं।

देश में आर्थिक संकट के बीच सोमवार को महिंदा राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस घटनाक्रम से कुछ घंटे पहले महिंदा राजपक्षे के समर्थकों द्वारा राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के कार्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों पर हमला करने के बाद राजधानी कोलंबो में सेना के जवानों को तैनात किया गया था और राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू लगा दिया गया था।

'डेली मिरर' अखबार ने रक्षा प्रवक्ता के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा, रक्षा मंत्रालय ने तीनों सेनाओं को सार्वजनिक संपत्ति लूटने या आम लोगों को चोट पहुंचाने वाले दंगाइयों को गोली मारने का आदेश दिया है। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को बताया कि पूरे द्वीप राष्ट्र में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन जारी है।

सरकार के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन पिछले कुछ दिनों में तेज हो गया है, जिसके परिणामस्वरूप विरोध स्थलों पर तैनात सुरक्षा बलों के साथ झड़पों की घटनाओं में वृद्धि हुई है। देश में विरोध की पहचान हो गई है कि लोगों ने मंत्रियों और सांसद के घरों को जला दिया है।

सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने श्रीलंका के मोरातुवा मेयर समन लाल फर्नांडो और सांसदों सनथ निशांत, रमेश पथिराना, महिपाल हेराथ, थिसा कुट्टियाराची और निमल लांजा के आधिकारिक आवासों को भी आग के हवाले कर दिया। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए और श्रीलंका के पोदुजाना पेरामुना के सांसदों पर हमला कर दिया।

(इनपुट एजेंसी)

 

टॅग्स :श्रीलंकाSri Lankan Armed Forcesदिल्लीअमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?