लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका: कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे सहित 16 अन्य के देश छोड़ने पर लगाई रोक, दिए हमले की जांच के आदेश

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 12, 2022 15:20 IST

पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे, उनके राजनेता बेटे नमल और 15 सहयोगियों के सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा के कृत्यों को लेकर श्रीलंका की एक अदालत ने गुरुवार को देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले हफ्ते कोलंबो में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर हुए हमले की चल रही जांच के मद्देनजर अदालत ने यह रोक लगाई है। अटॉर्नी जनरल ने इन 17 लोगों के विदेश जाने पर रोक लगाने का अनुरोध किया था। 

कोलंबो: श्रीलंका की एक अदालत ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे, उनके राजनेता बेटे नमल और 15 सहयोगियों के सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा के कृत्यों को लेकर देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया। राजधानी कोलंबो में मजिस्ट्रेट ने पुलिस से सोमवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर भीड़ के हमलों की जांच करने को कहा, जिसके कारण जवाबी हिंसा हुई जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और व्यापक विनाश हुआ।

बता दें कि पिछले हफ्ते कोलंबो में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर हुए हमले की चल रही जांच के मद्देनजर अदालत ने यह रोक लगाई है। न्यूज फर्स्ट वेबसाइट के अनुसार, जिन लोगों के देश छोड़ने पर रोक लगाई गई है उनमें सांसद जॉनसन फर्नांडो, पवित्रा वन्नीराचची, संजीवा इदिरिमाने, कंचना जयरत्ने, रोहिता अबेगुनावर्धना, सीबी रत्नायके, संपत अतुकोराला, रेणुका परेरा, सनत निशांत, वरिष्ठ डीआईजी देशबंधु तेन्नेकून शामिल हैं। इससे पहले अटॉर्नी जनरल ने इन 17 लोगों के विदेश जाने पर रोक लगाने का अनुरोध किया था। 

उन्होंने अदालत के समक्ष तर्क दिया था कि गोटागोगामा और माइनागोगामा प्रदर्शन स्थल पर हुए हमले की जांच के सिलसिले में इनकी श्रीलंका में उपस्थिति जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि इन लोगों ने हमले का षडयंत्र रचा था। गौरतलब है कि सोमवार को महिंदा राजपक्षे के समर्थकों द्वारा, शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर किए गए हमले के बाद पूरे देश में हिंसा भड़क गई थी। सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी देश में आर्थिक संकट, खाद्यान्न की कमी के मद्देनजर राजपक्षे परिवार के नेतृत्व वाली सरकार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :श्रीलंकाकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

भारतसंविधान की रक्षा में अधिवक्ताओं की भूमिका

क्राइम अलर्टSex With Student: 16 साल के छात्र से संबंध बनाने वाली शिक्षिका को जेल, कोर्ट ने सुनाई सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं