लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका: फैक्टरी में कार्यरत 92 भारतीय श्रमिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: June 21, 2021 19:19 IST

Open in App

कोलंबो, 21 जून श्रीलंका में एक फैक्टरी में काम करने वाले 92 भारतीय श्रमिक सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उत्तरी कोलंबो के उपनगर वत्ताला स्थित फैक्टरी के 128 श्रमिकों में से 92 में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें पृथक-वास में रखा गया है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, फैक्टरी को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। साथ ही जांच रिपोर्ट में नेगेटिव पाए गए श्रमिकों को भी फैक्टरी परिसर में ही पृथक-वास में रखा गया है।

इस बीच, श्रीलंका ने सोमवार को लॉकडाउन की समाप्ति की घोषणा की और यात्रा प्रतिबंधों में भी ढील दी है। हालांकि, स्वास्थ्य अधिकारियों ने तीसरी लहर के बढ़ने को लेकर आगाह किया है।

जॉन हॉप्किंस विश्वविद्यालय के मुताबिक, श्रीलंका में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 2,39,689 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 2581 मरीजों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना