लाइव न्यूज़ :

स्पेसएक्स ने अंतरिक्ष केंद्र के लिए चींटियां, एवोकाडो और रोबोट भेजा

By भाषा | Updated: August 29, 2021 14:48 IST

Open in App

केप केनावेरल, 29 अगस्त (एपी) स्पेसएक्स ने चींटियों, एवोकाडो और मानव आकार की रोबोटिक भुजा की एक खेप को रविवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पर भेजा। इन्हें सोमवार को केंद्र तक पहुंचना है और एक दशक के भीतर नासा के लिए कंपनी की तरफ से भेजी गई यह 23वीं खेप है। पुनर्चक्रित फाल्कन रॉकेट ने नासा के केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से तड़के उड़ान भरी। ड्रेगन कैप्सूल (अंतरिक्षयान) को भेजने के बाद पहला चरण का बूस्टर स्पेसएक्स के नवीनतम महासागरीय मंच ‘अ शॉर्टफॉल ऑफ ग्रेविटास” पर उतरा। स्पेसएक्स के संस्थापक एलेन मस्क ने दिवंगत विज्ञान कथा लेखक इयान बैंक्स और उनकी संस्कृति श्रृंखला को श्रद्धांजलि में बूस्टर-रिकवरी यानों के नामकरण की अपनी परंपरा को जारी रखा। यह यान 4,800 पाउंड (2,170 किलोग्राम) से अधिक आपूर्ति एवं प्रयोग संबंधी सामग्रियों और अंतरिक्ष केंद्र के सात अंतरिक्ष यात्रियों के लिए एवोकाडो, नींबू और यहां तक ​​कि आइसक्रीम सहित ताजा भोजन ले जा रहा है। ‘गर्ल स्काउट्स’ चींटियों, नमकीन झींगा और पौधों को परीक्षण विषयों के रूप में भेज रहे हैं, जबकि विस्कॉन्सिन-मैडिसन विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक माउस-ईयर क्रेस फूल के बीज भेज रहे हैं जो आनुवंशिक अनुसंधान में इस्तेमाल किया जाने वाला एक छोटा फूल वाला खरपतवार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वएफस्टीन फाइलः 30 लाख से अधिक पन्नों के दस्तावेज, 2000 से ज्यादा वीडियो और 1,80,000 तस्वीरें जारी करेगा?, फाइलों में कई नामी हस्तियों के नाम, बिल गेट्स, एलन मस्क और मीरा नायर...

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो