लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर की अदालत ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक और भारतवंशी को सुनाया मृत्युदंड

By भाषा | Updated: November 17, 2021 14:41 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 17 नवंबर सिंगापुर की एक अदालत ने मादक पदार्थ की तस्करी करने के जुर्म में मलेशिया के 39 वर्षीय भारतवंशी शख्स को मौत की सजा सुनाई है।

इससे कुछ दिन पहले मलेशिया का एक अन्य 33 वर्षीय भारतवंशी नागेंद्रन के. धर्मलिंगम मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में मृत्युदंड के खिलाफ अपील हार गया था। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के कारण उसकी सजा पर अमल को कुछ दिन के लिए रोक दिया गया।

उच्च न्यायालय ने पिछले बुधवार को सफाई पर्यवेक्षक मुनुसामी रामरमूरत को दोषी करार दिया था। खबरों के मुताबिक, उसे हार्बरफ्रंट एवेन्यू के किनारे खड़ी मोटरसाइकिल में मादक पदार्थ के बैग के साथ पकड़ा गया था। उसके पास से 6.3 किलोग्राम दानेदार पदार्थ मिला था। जांच के बाद उसमें 57.54 ग्राम हेरोइन की जानकारी मिली।

न्यायमूर्ति ओड्रे लिम का आदेश सोमवार को जारी किया गया जिसमें सजा को लेकर कारणों का उल्लेख किया गया है। न्यायाधीश ने आरोपी की इस दलील पर विश्वास नहीं किया कि उसे लगा कि बैग में चोरी के मोबाइल फोन हैं। न्यायाधीश ने उसके इस दावे को भी खारिज कर दिया कि उसने एक अन्य व्यक्ति को अपनी मोटरसाइकिल के पिछले बॉक्स में बैग रखने की अनुमति दी थी ताकि बाद में कोई दूसरा व्यक्ति इसे ले सके।

सिंगापुर के कानून के तहत 15 ग्राम से ज्यादा हेरोइन मिलने पर मौत की सजा का प्रावधान है। न्यायाधीश ने जांच अधिकारी की भूमिका पर भी प्रतिकूल टिप्पणी की और कहा कि उन्होंने लोक अभियोजक को सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो (सीएलबी) के समक्ष मामला उठाने के लिए कहा है।

न्यायाधीश ने कहा कि मुनुसामी के मामले में जांच अधिकारी ने कोई भेदभाव नहीं किया लेकिन दूसरे मामलों में ऐसा ना हुआ हो यह नहीं कहा जा सकता। सिंगापुर में 14 साल तक काम कर चुके मुनुसामी को 26 जनवरी 2018 को गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला