लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में सेमेरू ज्वालामुखी फूटा, एक व्यक्ति की मौत, कई अन्य घायल

By भाषा | Updated: December 4, 2021 22:01 IST

Open in App

लुमाजांग, चार दिसंबर (एपी) इंडोनेशिया के सबसे घनी आबादी वाले द्वीप जावा में सबसे ऊंचा ज्वालामुखी शनिवार को फूट पड़ा जिससे आसमान में राख का गुबार छा गया। साथ ही ज्वालामुखी से निकलने वाले गैस और लावा से आसपास रहने वाले लोगों में दहशत उत्पन्न हो गई। इसमें कम से कम एक ग्रामीण की झुलसने से मौत हो गई और 41 अन्य झुलसे व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

पूर्वी जावा प्रांत के लुमाजांग जिले में स्थित माउंट सेमेरु के अचानक फूटने से इसके ढलानों के आसपास के कई गांवों में इससे निकलने वाली राख भर गई।

भूगर्भीय सर्वेक्षण केंद्र के प्रमुख एको बुडी लेलोनो ने कहा कि कई दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश होने से 3,676 मीटर (12,060 फुट) सेमेरु के ऊपर के लावा गुंबद को क्षति हुई और यह अंत में ढह गया। उन्होंने कहा कि इसी के चलते ज्वालामुखी फूटा। उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी से निकलने वाली गैस और लावा का प्रवाह शनिवार को 800 मीटर दूर स्थित नदी तक गया।

एजेंसी ने कहा कि लोगों को ज्वालामुखी से 5 किलोमीटर दूर रहने की सलाह दी गई है।

लुमाजांग जिला प्रमुख थोरिकुल हक ने बताया, ‘‘राख के घने गुब्बार से कई गांवों में अंधेरा छा गया है।’’ उन्होंने कहा कि कई सौ लोगों को अस्थायी आश्रयस्थलों या अन्य सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि अंधेर के चलते लोगों को निकालने में बाधा उत्पन्न हुई।

हक ने कहा कि ज्वालामुखी के फटने के साथ गरज चमक के साथ बारिश हुई। इससे बहने वाले लावा और सुलगता मलबे से लुमाजांग और पड़ोंसी जिले मलांग को जोड़ने वाला मुख्य पुल के साथ ही एक छोटा पुल क्षतिग्रसत हो गया।

उप जिला प्रमुख इंदाह मसदर ने कहा कि एक व्यक्ति की झुलसने से मौत हो गई जबकि 41 अन्य झुलस गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टेलीविजन खबरों में दिखाया गया है कि लोग एक विशाल राख के गुब्बार के नीचे दहशत में भाग रहे हैं। उनके चेहरे ज्वालामुखी की धूल और बारिश से भीगे हुए हैं। सेमेरू पिछली बार जनवरी में फटा था, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला