लाइव न्यूज़ :

2023 में खत्म हो जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध, संरा महासचिव गुतारेस ने कहा- वार्ता की कोई संभावना नहीं लेकिन...

By भाषा | Published: December 20, 2022 9:11 AM

Open in App
ठळक मुद्देगुतारेस ने कहा कि निकट भविष्य में यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए वार्ता की कोई संभावना नजर नहीं आती है।गुतारेस ने कहा कि बल्कि पहले से ही बढ़ रहे सैन्य संघर्ष के जारी रहने की आशंका है।हालांकि गुतारेस ने कहा कि उन्हें ऐसा होने (युद्ध का अंत) की पूरी उम्मीद है।

संयुक्त राष्ट्रः संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने 2023 में यूक्रेन युद्ध खत्म होने की प्रबल उम्मीद जतायी है। साथ ही गुतारेस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ईरानी सरकार की कार्रवाई की निंदा की और सभी देशों से घोर दक्षिणपंथियों से पैदा होने वाले आतंकवादी खतरों से निपटने का आग्रह किया। गुतारेस ने सोमवार को साल के अंत में एक संवाददाता सम्मेलन में व्यापक मुद्दों पर बात की।

गुतारेस ने कहा कि उन्हें निकट भविष्य में यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए वार्ता की कोई संभावना नजर नहीं आती है, बल्कि पहले से ही बढ़ रहे सैन्य संघर्ष के जारी रहने की आशंका है। हालांकि, उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप में सबसे विनाशकारी संघर्ष को 2023 के अंत तक रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने का आह्वान किया और उन्हें ऐसा होने (युद्ध का अंत) की पूरी उम्मीद है। गुतारेस ने अन्य वैश्विक मुद्दों पर भी बात की।

उन्होंने अफगानिस्तान के तालिबान शासकों से सरकार में सभी जातीय समूहों को शामिल करने, सभी स्तरों पर लड़कियों के शिक्षा के अधिकार व महिलाओं के काम करने के अधिकारों को बहाल करने और अपने क्षेत्र में सभी आतंकवादी गतिविधियों को रोकने का आग्रह किया। उन्होंने कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर संयुक्त राष्ट्र के संकल्प को दोहराया और कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी इस दिशा में काम करना चाहिए जो ‘‘पूर्वी एशिया और दुनिया में शांति व सुरक्षा का मौलिक आधार है।’’

ट्विटर सहित सभी सोशल मीडिया मंचों के प्रबंधकों को महासचिव ने कुछ सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि आप पर प्रेस की स्वतंत्रता बनाए रखने की जिम्मेदारी है और साथ ही यह सुनिश्चित करना कि नव-नाज़ियों, श्वेत वर्चस्ववादियों सहित अभद्र भाषा तथा कट्टरपंथी विचारकों को उनके मंच पर अपने हित साधने से रोकें। गुतारेस ने वर्ष 2022 पर बात करते हुए कहा कि ‘‘निराशा के बहुत से कारण हो सकते हैं’’ भू-राजनीतिक विभाजन जिसने वैश्विक समस्याओं को हल करना असंभव नहीं तो कठिन बना दिया है, जीवन-बसर करने का संकट, दुनिया के बेहद गरीब देशों में बढ़ती असमानताओं, ‘‘दिवालिया व ‘डिफॉल्ट’ के बीच की खाई और गहरी हो रही है।’’

उन्होंने कहा कि ऋण सेवा भुगतान में 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो कई दशकों में सबसे अधिक है। गुतारेस ने कहा कि इस साल के अंत के साथ ही, ‘‘हम निराशा को पीछे छोड़ने, मायूसी से लड़ने और वास्तविक समाधान खोजने के लिए काम कर रहे हैं।’’ महासचिव ने दुनिया की भूमि व जल संरक्षण के लिए हुए ऐतिहासिक समझौते का जिक्र किया, जो विकासशील देशों को जैव विविधता को बचाने के लिए धन मुहैया कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा, ‘‘आखिरकार हम प्रकृति के साथ एक शांति समझौता करना शुरू कर रहे हैं।’’ 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनAntonio Guterres
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश मंत्री जयशंकर ने बताई 'मोदी जी ने वार रुकवा दी पापा' के पीछे की असली कहानी, जानें पीएम ने युद्ध रोकने के लिए क्या किया

विश्वRussia-Ukraine war: रूसी सेना ने 10 अमेरिकी मिसाइलों को मार गिराया, खारकीव में फिर खोला मोर्चा, पीछे हट रही है यूक्रेनी फौज

कारोबारजयंतीलाल भंडारी का ब्लॉग: भारत के रिकॉर्ड निर्यात परिदृश्य पर नई चुनौतियां

विश्वब्लॉग: यूक्रेन युद्ध में स्विट्जरलैंड का मध्यस्थता का प्रयास

विश्वRussia-Ukraine war: यूक्रेन को SAMP/T एयर डिफेंस सिस्टम देने जा रहा है इटली, प्रधानमंत्री मेलोनी जी7 सम्मेलन के दौरान करेंगी घोषणा

विश्व अधिक खबरें

विश्वViral video: जमीन से कई फीट उपर चलते हैं ये आदिवासी बच्चे, स्टिल्ट की मदद से चलने में माहिर, जानें कारण

विश्वIsrael–Hamas war: अपने ही टैंक ने दागे गोले, 5 इजरायली सैनिक मारे गए, जबालिया शहर में बड़ा हादसा

विश्वप्रमोद भार्गव का ब्लॉग: चाबहार बंदरगाह पर अमेरिका क्यों बेचैन?

विश्वPM Narendra Modi Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों में भारत की छवि बदली, भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर कंसुपाड़ा ने कहा-सच्चे वैश्विक नेता के रूप में उभरे

विश्वWATCH: बिना मेकअप और हेयर डाई के पहचान में नहीं आ रहे हैं इमरान खान, PAK के पूर्व पीएम का शौकिंग लुक आया सामने