लाइव न्यूज़ :

रूस के शॉपिंग सेंटर में लगी भीषण आग से 37 लोगों की मौत, 69 बताए जा रहे लापता

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 26, 2018 04:36 IST

खबरों के अनुसार, यह भीषण आग चौथे माले पर लगी है। आग पर काबू पाने की कोशिशें लगातार जारी हैं, लेकिन अभी भी वहां पर धुएं का एक बड़ा गुबार है।

Open in App

रूस के एक मॉल में भीषण आग लगने से 37 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 69 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें 40 बच्चे शामिल है। यह आग साईबेरियाई शहर केमरोफो में विंटर चेरी नाम के शॉपिंग मॉल में लगी है। आग पर काबू पाने के लिए हेलीकॉप्टरों का सहारा लिया जा रहा है। वहीं, मॉल में आग किस कारण से लगी है इसका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। खबरों के अनुसार, यह भीषण आग चौथे माले पर लगी है। आग पर काबू पाने की कोशिशें लगातार जारी हैं, लेकिन अभी भी वहां पर धुएं का एक बड़ा गुबार है। आग बुझाने के लिए लगभग 200 से अधिक फायरब्रिगेड कर्मी मौजूद हैं। इसके अलावा एंबुलेंस, पुलिस भी मौके पर पहुंची है। साथ ही साथ हेलीॉप्टरों की भी मदद ली जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, इस शॉपिंग सेंटर में एक चिड़ियाघर भी है, जिसमें करीब 200 जानवर बताए जा रहे हैं, लेकिन आग लगने के बाद से वह किस हालत में हैं इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। 

न्यूज एजेंसी एपी की खबर के अनुसार, इस मॉल के चतुर्थ तल पर सिनेमा हॉल और मनोरंजन की कई सुविधाएं भी है। इस वजह से यहां काफी भीड़ रहती है। प्रशासन अनुमान लगा रहा है कि आग लगने से पहले यहां काफी संख्या में लोग मौजूद रहे होंगे। हालांकि रूसी सुरक्षाबल इस पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

गौरतलब है यह मॉल 2013 में खुला था। यह 23 हजार वर्ग मीटर में है। इसकी पार्किंग में करीब 250 कारें खड़ी हो सकती हैं। इसके अलावा इसमें कई तरह के गेम्स, सिनेमा, जू, चिल्ड्रेन सेंटर जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। 

टॅग्स :रूसभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा की प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, 16 दमकल गाड़ियां मौके पर

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत"ड्राइवर की लापरवाही ने ली मासूम की जान: मक्सी के पास इंटरसिटी बस में आग, 4 वर्षीय अनय जिंदा जला"

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं