लाइव न्यूज़ :

यूक्रेनियों के साथ भारी संख्या में अफ्रीकी-पश्चिम एशियाई देशों के नागरिक भी भाग रहे हैं देश छोड़कर, स्थानीय सुरक्षाकर्मियों पर लगाया बदसलूकी का आरोप

By आजाद खान | Updated: March 2, 2022 08:15 IST

Russia Ukraine Crisis: संयुक्त राष्ट्र में पोलैंड के राजदूत क्रिस्टोफ श्चेर्स्की के मुताबिक, यहां पर सोमवार को करीब 125 राष्ट्रों के नागिरक पहुंचे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देRussia Ukraine Crisis पर यूक्रेन के सुरक्षाकर्मी पर सवाल उठ रहे हैं। इन पर भारतीयों के साथ अन्य देश के नागरिकों पर बदसलूकी का आरोप लगा है।इस पर संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि ऐसे ही हालात रहे तो जल्द ही 40 लाख लोग यूक्रेन छोड़ देंगे।

Russia Ukraine Crisis: पूरा दिन ट्रेन और बस यूक्रेन से भाग रहे लोगों को पोलैंड के सीमावर्ती शहरों तक लाती रहीं। इन लोगों में हमलों के कारण वतन छोड़कर भाग रहे यूक्रेनी नागरिक ही नहीं हैं,बल्कि बड़ी संख्या में अन्य देशों के निवासियों की भी है जिन्होंने यूक्रेन को अपना ठिकाना बनाया था। सीमा के नज़दीक स्थित शहर प्रेज्मिस्ल कई शरणार्थियों के लिए पहला पड़ाव है। इनमें बड़ी संख्या में अफ्रीकी और पश्चिम एशियाई देशों के निवासी हैं। 

यूक्रेन में पढ़ रहे छात्रों का भविष्य अब अंधेरे में

23 वर्षीय मिस्र के नागरिक अहमद इब्राहिम अपनी बिल्ली के साथ शुक्रवार देर शाम यहां पहुंचे हैं। वह कई दिनों की यात्रा की वजह से परेशान और बीमार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वह यूक्रेन से चिकित्सा में पांच वर्षीय पाठ्यक्रम में अध्ययन कर रहे थे और उनका एक साल बचा हुआ था। इब्राहिम के मुताबिक, उन्हें अपने भविष्य और अगले कदम के बारे में कुछ नहीं पता है। 

गैर यूक्रेनियों से किया गया खराब सलूक-शरणार्थी

इससे पहले, एक पाकिस्तानी शख्स पश्चिमी पोलैंड के लवीव की एक सुपरमार्केट के पार्किंग स्थल पर बस से उतरा था। सर्दी में कांपते हुए उन्होंने एक स्वयंसेवक से कहा कि वह जर्मनी जाना चाहता है, लेकिन उसके पास धन नहीं है। स्वयंसेवक ने कहा कि क्या वह पोलैंड के शहर क्रैकोव तक जाना चाहेंगे? इससे वह जर्मनी के नज़दीक पहुंच जाएंगे। इस पर उन्होंने राज़ामंदी दे दी। गैर यूक्रेनियों ने शिकायत की है कि उनके साथ खराब सलूक किया गया है और यूक्रेनियों की तुलना में उन्हें लंबी कतारों में लगाया गया है। 

भारतीय छात्रा को भी किया अपमानित

भारतीय छात्रा कनिका अग्निहोत्री छह साल से यूक्रेन में हैं। वह बिना भोजन छह घंटे तक चलकर शेहनी सीमा क्रॉसिंग पहुंची है। उन्होंने कहा कि वहां यूक्रेन के सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें अपमानित किया और भारतीयों के एक अन्य समूह से उठक-बैठक लगाते हुए सुरक्षा कर्मियों के पास तक आने को कहा गया। उन्होंने ‘एपी’ से कहा कि उनका समूह दूसरे सीमा क्रॉसिंग पर चला गया जहां उनके साथ अच्छा सलूक किया गया। उन्होंने कहा कि पोलैंड में पहुंचने के बाद देश के लोगों ने उनकी मदद के लिए सबकुछ किया है। 

यूक्रेनी सुरक्षा कर्मी अफ्रीकी लोगों पर ज्यादा कर रहे टारगेट

इस तरह की खबरें हैं कि खासकर अफ्रीकी लोगों के साथ यूक्रेन के सुरक्षा कर्मी बदसलूकी कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि करीब 6.6 लाख शरणार्थी यूक्रेन से पड़ोसी देशों में भाग चुके हैं। एजेंसी के प्रमुख फिलिप्पो ग्रैंडी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा कि गुरूवार से ही शराणार्थियों की संख्या में हर घंटे बढ़ोतरी हो रही है। ज़्यादातर लोग पोलैंड जाना चाहते हैं जहां पहले से यूक्रेन के कई लोग रहते हैं जो हाल के वर्षों में काम के लिए आए थे। 

हालात और खराब होने पर 40 लाख लोग छोड़ेंगे यूक्रेन-संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र का मानना है कि अगर जंग के हालात और खराब हुए तो 40 लाख लोग यूक्रेन छोड़ देंगे। संयुक्त राष्ट्र में पोलैंड के राजदूत क्रिस्टोफ श्चेर्स्की ने बताया कि सोमवार सुबह 125 राष्ट्रों के लोग पहुंचे थे। जिनमें से अधिकतर यूक्रेन के थे, लेकिन अन्य देशों के भी लोग थे जिनमें कम से कम 100-100 लोग, उज़्बेकिस्तान, नाइजीरिया, भारत, मोरक्को, कज़ाकस्तान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, पोलैंड, बेलारूस, ईरान, तुर्की, अल्जीरिया और रूस के थे। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनभारतजर्मनीPolandUN
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत