लाइव न्यूज़ :

रूस ने सुरक्षा समझौते के मसौदे में अमेरिका-नाटो के सामने सख्त शर्तें रखीं

By भाषा | Updated: December 17, 2021 19:38 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 17 दिसंबर (एपी) रूस ने शुक्रवार को नाटो के साथ होने वाले सुरक्षा समझौता के लिए मसौदा पेश किया जिसमें यूक्रेन और अन्य पड़ोसी देशों को नाटो में शामिल होने से रोकने और यूरोप में सैनिकों और हथियारों पर रोक की शर्तें शामिल हैं।

रूस की ओर से सुरक्षा समझौता का मसौदा इस हफ्ते के शुरुआत में अमेरिका और उसके साझेदारों को दिया गया था। इसमें अमेरिकी और रूसी युद्धपोतों को भी एक दूसरे पर हमले की जद से दूर रखने का प्रस्ताव किया गया है।

समझौते के मसौदे को ऐसे समय प्रकाशित किया गया है जब रूस द्वारा यूक्रेन की सीमा पर सैनिकों का जमावड़ा करने को लेकर यूक्रेन और पश्चिमी देशों में हमले की आशंका के मद्देनजर तनाव बढ़ता जा रहा है। रूस ने पड़ोसी देश पर हमले की योजना से इनकार किया है, पर पश्चिमी देशों से मांग की है कि वे कानूनी गांरटी दें कि यूक्रेन को नाटो में शामिल नहीं करेंगे और साझेदार देशों में हथियारों की तैनाती नहीं करेंगे। इन मांगों को नाटो खारिज कर चुका है।

रूस के उप विदेशमंत्री सरर्गेइ रेयाबकोव ने कहा कि रूस का अमेरिका और उसके नाटो साझेदारों के साथ ‘‘खतरनाक बिंदु’’ पर पहुंच चुका है। उन्होंने रेखांकित किया कि अमेरिकी साझेदारों द्वारा रूस की सीमा के नजदीक तैनाती और अभ्यास ‘अस्वीकार्य’ और उसकी सुरक्षा के लिए खतरा है।

रेयाबकोव ने मॉस्को में संवाददाताओं से कहा कि उनके देश ने अमेरिका से तत्काल प्रस्तावित मसौदे पर जिनेवा में वार्ता शुरू करने का प्रस्ताव किया है।

नाटो के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने शुक्रवार को कहा कि नाटो को दस्तावेज मिले हैं और ‘‘रूस के साथ होने वाले किसी भी संवाद में मॉस्को की कार्रवाई को लेकर नाटो की चिंता पर भी बात होनी चाहिए, यह यूरोपीय सुरक्षा के प्रधान सिद्धांत और दस्तावेज पर आधारित होगा जिसे यूक्रेन सहित यूरोपीय साझेदारों से विचार विमर्श कर तैयार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नाटो के 30 सदस्य देशों ने स्पष्ट कर दिया है कि रूस को तनाव कम करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, हम विश्वास बहाली के कदमों को मजबूत करने के लिए काम करने को तैयार हैं।’’

गौरतलब है कि बातचीत के दौरान तनाव उच्चतम स्तर पर रह सकता है क्योंकि अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने कहा है कि रूस के करीब 70 हजार सैनिक यूक्रेन से लगती सीमा की ओर बढ़ रहे हैं और अगले साल के शुरू में आक्रमण कर सकते हैं जबकि रूस ने ऐसी खबरों का खंडन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?