लाइव न्यूज़ :

इमरान खान को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय से राहत, गिरफ्तारी वारंट 13 मार्च तक के लिए निलंबित

By शिवेंद्र राय | Updated: March 7, 2023 21:50 IST

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में दायर एक याचिका में, इमरान ने प्रार्थना की थी कि सत्र अदालत के 28 फरवरी और 6 मार्च के आदेशों को रद्द कर दिया जाए ताकि उन्हें अदालत में पेश होने और अपना बचाव करने का "उचित अवसर" मिल सके। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने इमरान खान के खिलाफ जारी गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट को 13 मार्च तक के लिए निलंबित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली हैगैर जमानती गिरफ्तारी वारंट को 13 मार्च तक के लिए निलंबित कर दिया गया हैपीटीआई प्रमुख को 13 मार्च को जिला एवं सत्र अदालत में पेश होने का निर्देश

नई दिल्ली: तोशाखाना मामले में गिरफ्तारी की लटकती तलवार का सामना कर रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) ने मंगलवार को तोशखाना मामले में जिला एवं सत्र अदालत द्वारा पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान के खिलाफ जारी गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट को 13 मार्च तक के लिए निलंबित कर दिया है।

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय  के मुख्य न्यायाधीश आमेर फारूक ने दिन में फैसला सुरक्षित रखने के बाद फैसला सुनाया। अदालत ने पीटीआई प्रमुख को 13 मार्च को जिला एवं सत्र अदालत में पेश होने का भी निर्देश दिया। 70 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर आरोप है कि उन्होंने अपनी संपत्ति की घोषणाओं में, तोशखाना से रखे गए उपहारों का विवरण छिपाया था। 

28 फरवरी को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जफर इकबाल ने तोशखाना मामले में लगातार अदालत में पेश नहीं होने पर पूर्व प्रधानमंत्री का गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद इमरान खान ने गिरफ्तारी से बचने के लिए  इस्लामाबाद हाईकोर्ट में अपील की थी। इस्लामाबाद हाईकोर्ट में अफजाल मारवात अदालत में पेश हुए और बताया कि 70 वर्षीय इमरान खान वजीराबाद हमले के बाद अस्वस्थ हैं और आने में अक्षम हैं। 

5 मार्च को इस्लामाबाद पुलिस की एक टीम को अदालत के समन के साथ इमरान को गिरफ्तार करने के लिए लाहौर भेजा गया था। हालांकि, पीटीआई प्रमुख घर पर नहीं मिले थे और पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा था। 

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय  में दायर एक याचिका में, इमरान ने प्रार्थना की कि सत्र अदालत के 28 फरवरी और 6 मार्च के आदेशों को रद्द कर दिया जाए ताकि उन्हें अदालत में पेश होने और अपना बचाव करने का "उचित अवसर" मिल सके। बता दें कि पाकिस्तान के कानून के अनुसार किसी विदेशी राज्य के गणमान्य व्यक्तियों से प्राप्त कोई भी उपहार स्टेट डिपॉजिटरी यानी तोशाखाना में रखना होता है।  2018 में सत्ता में आए इमरान खान को आधिकारिक यात्राओं के दौरान करीब 14 करोड़ रुपये के 58 उपहार मिले थे। इमरान खान ने इन्हें तोशखाने से सस्ते दाम पर खरीद लिया और फिर महंगे दाम पर बाजार में बेच दिया। इस तरह से इमरान खान ने मुनाफा कमाया था।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानIslamabad High Courtशहबाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO