लाइव न्यूज़ :

सुरक्षा परिषद में एक देश को अपनी बात रखने की अनुमति नहीं दिया जाना अफसोसजनक: चीन

By भाषा | Updated: August 17, 2021 01:26 IST

Open in App

चीन ने अपने सहयोगी देश पाकिस्तान का समर्थन करते हुए सोमवार को कहा कि भारत की अध्यक्षता में अफगानिस्तान पर आयोजित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठक में अफगानिस्तान के पड़ोसी देश को बोलने की अनुमति नहीं दिया जाना ''अफसोसजनक'' है। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के दूत मुनीर अकरम ने आरोप लगाया है कि अफगानिस्तान के मामले पर भारत की अध्यक्षता में हुई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में पाकिस्तान को अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया। पाकिस्तान के इस दावे का समर्थन करते हुए संयुक्त राष्ट्र में चीन के उप राजदूत गेंग शुआंग ने कहा, '' परिषद के कुछ सदस्यों ने अपने बयान में कहा कि वे यह देखना चाहते हैं कि अफगानिस्तान के पड़ोसी इस मामले में बड़ी भूमिका निभाएं। हमें पता चला कि कुछ क्षेत्रीय देशों और अफगानिस्तान के पड़ोसियों ने आज की बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया था। यह अफसोसजनक है कि उनके अनुरोधों को स्वीकार नहीं किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्व'UNSC में सुधार कोई विकल्प नहीं, बल्कि ज़रूरत है': आईबीएसए की मीटिंग में पीएम मोदी बोले

भारतUNSC: कश्मीरी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भ्रम फैला रहा पाकिस्तान, भारत ने UN में दिखाया पाक को आईना

भारत'आतंकवादी हमलों में मारे गए 20,000 भारतीय...', UN में भारत ने पाकिस्तान को किया एक्सपोज

विश्वसंयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में पाकिस्तान की हुई फजीहत, भारत-पाक तनाव पर बिना किसी निर्णय के मीटिंग खत्म

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत